लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने कहा, "स्टालिन बेंगलुरु की विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे तो वह 'स्टालिन वापस जाओ' का आंदोलन करेंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 3, 2023 14:56 IST

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री स्टालिन को चेतावनी दी है कि अगर वो बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे तो वह उनके खिलाफ "स्टालिन वापस जाओ" का आंदोलन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने दी मुख्यमंत्री स्टालिन को चेतावनी अन्नामलाई ने कहा कि अगर स्टालिन बैंगलुरु की विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे तो वह विरोध करेंगे स्टालिन में साहस नहीं है कि वो कर्नाटक सरकार द्वारा किये जा रहे मेकेदातु बांध के निर्माण का विरोध करें

चेन्नई: तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने सोमवार को दावा किया कि यदि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मेकेदातु बांध के निर्माण पर तमिलनाडु के प्रति कर्नाटक सरकार के अड़ियल रुख को देखते हुए भी यदि वो बेंगलुरु आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होते हैं तो इससे साफ है कि वो राज्य के अधिकारों से समझौता करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि अगर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेंगलुरु बैठक में भाग लेने का फैसला किया तो भाजपा "स्टालिन वापस जाओ" का आंदोलन करेगी। तमिलनाडु भाजपा मुक्यमंत्री एमके स्टालिन से कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार द्वारा बीते विधानसभा चुनाव में मेकेदातु बांध का मुद्दा उठाने के लिए आलोचना न करने के लिए बेहद खफा है। अन्नामलाई ने कहा, “मुख्यमंत्री स्टालिन के पास कांग्रेस की निंदा करने का साहस नहीं है और स्टालिन को लगता है कि वो विपक्ष की बैठक में भाग लेंगे तो उनका कद बढ़ेगा।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अन्नामलाई ने कहा, "स्टालिन को बैठक में भाग लेने का अधिकार है, लेकिन जब वह लौटेंगे, तो मैं 'स्टालिन वापस जाओ' आंदोलन का नेतृत्व करूंगा और उस विरोध प्रदर्शन में तमिलनाडु के किसान और आम जनता उनका विरोध करेंगे।"

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी डीएमके और उसके सहयोगियों दलों के विपरीत भाजपा ने कभी नहीं तमिलनाडु के किसानों की जीवन रेखा कावेरी जल मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं की है। पार्टी किसानों के लिए न्याय चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कर्नाटक मेकेदातु बांध परियोजना तमिलनाडु जैसे निचले तटवर्ती राज्यों की सहमति के बिना नहीं शुरू कर सकता है।

टॅग्स :Tamil Naduकर्नाटकKarnatakaकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस