लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: शुरुआती रुझान में द्रमुक को बढ़त

By भाषा | Updated: May 2, 2021 09:58 IST

Open in App

चेन्नई, दो मई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में द्रमुक ने बढ़त बना ली है और सत्तारूढ अन्नाद्रमुक उसके पीछे है।

विधानसभा चुनाव के लिए छह अप्रैल को मतदान हुआ था। रविवार सुबह शुरू हुई मतगणना के करीब एक घंटे बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी सेलम जिले की एडाप्पडी सीट पर आगे चल रहे हैं और विपक्ष के नेता एवं द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन कोलाथुर विधानसभा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

द्रमुक नीत गठबंधन 30 और अन्नाद्रमुक 18 सीटों पर आगे चल रही है।

रुझान के अनुसार द्रमुक कुरिंजीपड़ी, नेयवेली, विरुधचलम समेत कई सीटों पर आगे है।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन धारापुरम और राज्य के मंत्री के सी वीरामणि एवं बेंजामिन क्रमश: जोलारपेट और मादुरावोयल सीटों से आगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए