लाइव न्यूज़ :

तमिल फिल्म ‘कूझांगल’ ऑस्कर 2022 के लिए चयनित

By भाषा | Updated: October 23, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर तमिल फिल्म ‘‘कूझांगल’’ को 94वें एकेडमी पुरस्कारों के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री के लिए चयनित किया गया है। इसका निर्देशन विनोतराज पी. एस. ने किया है।

यह फिल्म शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने वाले एक पति की कहानी पर आधारित है, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी घर छोड़कर चली जाती है और फिर वह व्यक्ति अपने छोटे बच्चे को लेकर उसे ढूंढकर वापस लाने के लिए निकलता है।

‘‘कूझांगल’’ में कई नए कलाकार हैं और इसके निर्माता विग्नेश शिवन एवं नयनतारा हैं।

शिवन ने ट्विटर पर फिल्म के चयन की खबर साझा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ शायद, यह सुनने का मौका मिले .... और ऑस्कर पुरस्कार दिया जाता है.... अपने जीवन में सपने साकार होने में बस दो कदम की दूरी है।’’

विनोतराज ने कहा कि वह प्यार एवं समर्थन के लिए आभारी हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह खबर पाने से ज्यादा खुशी कुछ नहीं हो सकती।’’

इस वर्ष की शुरुआत में ‘‘कूझांगल’’ को 50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल रोटरडम (आईएफएफआर) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए टाइगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

94वें एकेडमी पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन लॉस एंजिलिस में 27 मार्च 2022 को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए