लाइव न्यूज़ :

एक्टिंग के बाद थलापति विजय की राजनीति में धमाकेदार एंट्री, पार्टी का झंडा और लोगो किया लॉन्च

By आकाश चौरसिया | Updated: August 22, 2024 11:45 IST

Thalapathy Vijay News: पार्टी लॉन्च करने के बाद आज एक्टर थालापति विजय ने पार्टी का झंडा और चुनाव चिन्ह अनावरण कर दिया है। गौरतलब है कि वो पहले ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ताल ठोकने की बात पहले ही कह चुकी है। ऐसे में डीएमके, बीजेपी और एआईडीएमके के लिए कितनी मुश्किल होंगी, इसका सभी को इंतजार रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देथालापति विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी का झंडा किया लॉन्चइसके साथ ही बता दिया कि उनकी जीत पक्की हैफिलहाल वो अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं

Thalapathy Vijay News: तमिलनाडु की राजधानी में अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख थालापति विजय ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के साथ पार्टी का लोगो और झंडे का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने अब आने वाले चुनाव में विपक्षी पार्टियों के खिलाफ ताल ठोकने की बात कह दी है। गौरतलब है कि एक्टर ने 2 फरवरी, 2024 को तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) नाम से पार्टी लॉन्च की थी, लेकिन अब तक उसके झंडे पर काम जारी था, जिसे आज लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि, इस बीच उन्होंने ये भी कहा कि अब उनकी पार्टी को जीतने से कोई नहीं रोक सकता।

गौरतलब है कि वो पहले ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ताल ठोकने की बात पहले ही कह चुकी है। ऐसे में डीएमके, बीजेपी और एआईडीएमके के लिए कितनी मुश्किल होंगी, इसका सभी को इंतजार रहेगा।

एक्टर विजय ने कहा, "मुझे पता है कि आप सभी हमारे पहले राज्य सम्मेलन का इंतज़ार कर रहे हैं। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं और बहुत जल्द मैं इसकी घोषणा करूंगा। इससे पहले, मैंने आज अपनी पार्टी के झंडे का अनावरण किया। मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है... हम तमिलनाडु के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।"

तमिल अभिनेता विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) ने बीती 10 जुलाई को विक्रवंडी उपचुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन 2026 में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव तक लोगों की सेवा पर ध्यान केंद्रित करने का मकसद एक्टर ने बताया था।

इस दौरान एक बयान में, टीवीके प्रमुख ने कहा कि वह 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में तमिलनाडु भर में अपनी आंतरिक संरचना और सार्वजनिक पहुंच को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

तमिलगा वेत्री कझगम तमिलनाडु राज्य और पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में एक भारतीय क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अभिनेता से अभिनेता बने तमिलनाडू के सांसद द्वारा की गई थी।

टॅग्स :Tamil NaduChennaiडीएमकेAIADMKdmkStalin Tamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?