लाइव न्यूज़ :

भाजपा पर तंज कसते हुए इमरान प्रतापगढ़ी बोले- 'कांग्रेस ही सांप्रदायिक ताकतों को हरा सकती है, जिनकी निगरानी में देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 27, 2022 20:01 IST

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि आज केवल कांग्रेस की नहीं बल्कि हर धर्मनिरपेक्ष आदमी या संगठन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है देश को सांप्रदायिक ताकतों से बचाने की। यह एक बड़ी और गंभीर चुनौती है। यह लड़ाई उतनी आसान भी नहीं है, जितनी की दिखाई देती है। लेकिन आप सब जान लें कि ऐसी ताकत को हराने की ताकत केवल और केवल कांग्रेस में ही है।

Open in App
ठळक मुद्देआज कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती है देश को सांप्रदायिक ताकतों से बचाने कीइमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि केवल कांग्रेस ही भाजपा जैसी सांप्रदायिक ताकतों को हरा सकती हैभाजपा को हराने के लिए सभी को कांग्रेस के झंडे के नीचे एक साथ आना चाहिए

मुंबई: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख इमरान प्रतापगढ़ी ने रविवार को मुंबई में कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसी सांप्रदायिक ताकतों को केवल कांग्रेस ही हरा सकती है, जिनकी निगरानी में आज देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं।

इमरान प्रतापगढ़ी ने यह बात महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले और मुंबई से कांग्रेस विधायक असलम शेख की उपस्थिति में कही। इमरान प्रतापगढ़ी महाराष्ट्र कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए मुंबई के दौरे पर हैं।

उन्होंने कहा, "आज केवल कांग्रेस की नहीं बल्कि हर धर्मनिरपेक्ष आदमी या संगठन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है देश को सांप्रदायिक ताकतों से बचाने की। यह एक बड़ी और गंभीर चुनौती है। यह लड़ाई उतनी आसान भी नहीं है, जितनी की दिखाई देती है। लेकिन आप सब जान लें कि ऐसी ताकत को हराने की ताकत केवल और केवल कांग्रेस में ही है और इसलिए सभी को कांग्रेस के झंडे के नीचे एक साथ आना चाहिए।"

बैठक में किसी का नाम लिए बिना इमरान प्रतापगढ़ी ने आरोप लगाते हुए कहा, "कर्नाटक के एक भाजपा मंत्री ने तिरंगे को बदलने के बारे में बात की और देश में इसके खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा गया। यह बेहद खतरनाक बात है इस देश के लिए, इस देश की साझी विरासत के लिए। हमें एकजुट होकर ऐसी ताकतों के खिलाफ लोहा लेना है।"

इमरान प्रतापगढ़ी ने भले ही स्पष्ट तौर पर कर्नाटक के मंत्री के एस ईश्वरप्पा का नाम नहीं लिया, जिन्होंने बीते 9 फरवरी को इस दावे का जिक्र किया था कि भारत में भगवा ध्वज भविष्य में किसी भी समय राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है।

हालांकि इसेक साथ ही कर्नाटक के मंत्री ने यह भी कहा था कि इस समय तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है। इसलिए सभी को बिना किसी शंका के इसका सम्मान किया जाना चाहिए।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “देश को बचाने की लड़ाई में सभी को एक साथ आना चाहिए। आज के वक्त में सिर्फ चार लोग देश चला रहे हैं। दो देश बेच रहे हैं और दो लोग इस देश को खरीद रहे हैं और वो चारों गुजराती हैं।"

इस मौके पर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि भाजपा की विचारधारा समुदायों को बांटने और शासन करने की है, जो वह पिछले आठ साल से लगातार केंद्र की सत्ता में बने रहकर कर रही है। 

टॅग्स :कांग्रेसBJPमुंबईकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह