लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने का फैसला वापस हो: सिद्धरमैया ने कर्नाटक सरकार से कहा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 18:08 IST

Open in App

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने शुक्रवार को राज्य सरकार से आग्रह किया कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के फैसले को वापस लिया जाए। सिद्धरमैया ने दावा किया कि नयी शिक्षा नीति के पीछे मकसद छात्रों में शिक्षा के माध्यम से सांप्रदायिकता की भावना को भरना है और यह शिक्षा तथा विश्वविद्यालयों को लेकर राज्यों की स्वायत्तता में भी हस्तक्षेप करती है। पूर्व मुख्यमंत्री नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के बारे में उच्च शिक्षा मंत्री सी एन अश्वत्थ नारायण के कार्यालय से भेजे गये एक पत्र पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस पत्र में सिद्धरमैया से इस विषय पर चर्चा करने के लिए समय मांगा गया है। सिद्धरमैया ने नारायण को लिखे पत्र में कहा, ‘‘गौर करने की बात है कि सरकार पहले ही उक्त नीति को मौजूदा शिक्षण सत्र से लागू करने का फैसला कर चुकी है। उसने छात्रों, शिक्षकों, शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों या विपक्ष से कोई बात नहीं की है। क्रियान्वयन शुरू करने के बाद अब चर्चा करने की बात करना सही नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो