लाइव न्यूज़ :

खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही करें: CM योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: August 25, 2020 01:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देखाद की कालाबाजारी कर किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ प्रदेश सरकार सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध रासुका के अन्तर्गत भी कार्यवाही करें

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अधिकारियों से कहा कि वे खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्यवाही करें। एक सरकारी बयान के मुताबिक उन्होंने अधिकारियों से सोमवार को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक किसान को उसकी जरूरत के अनुसार समय से खाद प्राप्त हो।

खाद की कालाबाजारी कर किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ प्रदेश सरकार सख्ती से पेश आएगी। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध रासुका के अन्तर्गत भी कार्यवाही करें। गौरतलब है कि रविवार को उत्तर प्रदेश में खाद की बढ़ती किल्लत के बीच राज्य में खाद की दुकानों के औचक निरीक्षण कर अब तक 623 विक्रेताओं का लाइसेंस निलम्बित करने के साथ-साथ उनमें से 35 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया था कि राज्य में अब तक खाद की कुल 9,747 दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुये 3287 नमूने लिए गए। विभिन्न गड़बड़ियों के मद्देनजर अब तक 623 विक्रेताओं का लाइसेंस निलम्बित किया गया है, जबकि 517 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।

उन्होंने बताया कि कालाबाजारी कर रहे 22 विक्रेताओं का लाइसेंस भी निरस्त किया गया जबकि 35 दुकानों से बिक्री प्रतिबंधित कर संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। साथ ही 17 दुकानों को सील भी किया गया है जबकि 666 विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है।

कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव देवेश चतुर्वेदी के मुताबिक प्रदेश में कहीं भी खाद की कमी नहीं है, बल्कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 20 प्रतिशत अधिक खाद उपलब्ध है। साथ ही पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा वितरण भी किया गया है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील