लाइव न्यूज़ :

Tahawwur Rana Extradition: तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर विपक्ष ने की मोदी सरकार की तारीफ, कांग्रेस नेता ने जताई खुशी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2025 13:09 IST

Tahawwur Rana Extradition:डेविड वॉरेन की गवाही के दौरान मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमलों के पीछे की साजिश में तहव्वुर राणा की संलिप्तता स्थापित हुई।

Open in App

Tahawwur Rana Extradition:  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बृहस्पतिवार को 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को प्रत्यर्पित किए जाने का स्वागत किया। शिंदे 2012 में गृह मंत्री थे, जब मुंबई आतंकवादी हमला करने वाले पाकिस्तान के आतंकियों में से जिंदा पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी पर लटका दिया गया था।

अमेरिका के उच्चतम न्यायालय द्वारा राणा (64) का आवेदन खारिज किए जाने के बाद प्रत्यर्पण से बचने का उसका आखिरी प्रयास विफल रहा और अब उसे भारत लाया जा रहा है। अहमदाबाद में कांग्रेस अधिवेशन में भाग ले रहे शिंदे ने इस बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह अच्छी बात है।’’

राणा के भारत पहुंचने पर उसे नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है। वह पाकिस्तान में जन्मा कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है।

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व गृह मंत्री जयंत पाटिल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि राणा के प्रत्यर्पण से पाकिस्तान की एक आतंकी देश के रूप में भूमिका को उजागर करने और 26/11 आतंकी हमलों के सभी साजिशकर्ताओं के नाम उजागर करने में मदद मिलेगी। पाटिल ने कहा कि सही तरीके से मुकदमा चलना चाहिए।

इस बीच, मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की संभावित आवाजाही के मद्देनजर एनआईए मुख्यालय के पास जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 और 3 को कड़ी सुरक्षा के बीच जनता के लिए बंद कर दिया गया है। राणा को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है।

टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमलेकांग्रेसमोदी सरकारएनआईएआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?