लाइव न्यूज़ :

तबरेज अंसारी लिंचिंग मामलाः रेड्डी ने कहा- मुझे नहीं पता कि कोर्ट में क्या हुआ, जो भी आपराधिक गतिविधि हुई, दोषियों को सजा मिलनी चाहिए

By भाषा | Updated: September 12, 2019 15:29 IST

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि वह राज्य सरकार से इस मामले पर बात करेंगे। केंद्रीय मंत्री से जब इस मामले के 13 आरोपियों पर से हत्या का मामला हटाकर गैर इरादतन हत्या करने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारने की घटनाएं भाजपा शासित राज्यों में हो रही है।उन्होंने कहा, ‘‘ इस तरह की घटनाएं पश्चिम बंगाल में हुई। इस तरह की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी है।

झारखंड में तबरेज अंसारी लिंचिंग (भीड़ हत्या) मामले के आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप हटाए जाने पर उपजे विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कानून अपना काम करेगा।

उन्होंने इस घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा कि यह एक आपराधिक कृत्य है। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे नहीं पता कि अदालत में क्या हुआ। मैं जानता हूं कि जो कुछ भी हुआ, जो भी आपराधिक गतिविधि हुई, दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।’’

रेड्डी ने कहा कि वह राज्य सरकार से इस मामले पर बात करेंगे। केंद्रीय मंत्री से जब इस मामले के 13 आरोपियों पर से हत्या का मामला हटाकर गैर इरादतन हत्या करने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारने की घटनाएं भाजपा शासित राज्यों में हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ इस तरह की घटनाएं पश्चिम बंगाल में हुई। इस तरह की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी है, सभी घटनाएं भाजपा शासित राज्य में नहीं हुई हैं।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक यह कह चुके हैं कि इस तरह की घटनाएं कहीं नहीं होनी चाहिए। सरायकेला-खरसावां में 17 जून को एक भीड़ ने 24 वर्षीय अंसारी की बेरहमी से पिटाई की थी। 13 लोगों को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें अंसारी खंभे से बंधे हुए दिख रहे थे और भीड़ उन्हें ‘जय श्री राम’ बोलने को मजबूर कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने अंसारी लिंचिंग मामले से जुड़े सभी 13 आरोपियों पर से हत्या का आरोप हटा लिया। 

टॅग्स :मॉब लिंचिंगमोदी सरकारझारखंडअमित शाहरघुवर दास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर