लाइव न्यूज़ :

तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद का हुआ कोरोना वायरस टेस्ट, नतीजे आने के बाद दिल्ली पुलिस आगे करेगी कार्रवाई

By निखिल वर्मा | Updated: April 23, 2020 10:58 IST

लॉकडाउन के दौरान निजामुद्दीन इलाके में मार्च महीने में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Open in App
ठळक मुद्देमौलाना साद ने कहा है कि वह दिल्ली पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं और मरकज में कोई भी अवैध गतिविधि नहीं होती हैमौलाना साद ने कहा है कि डॉक्टरों के सलाह पर मैं क्वारंटाइन पर था और पुलिस को इस तथ्य और मेरे ठिकाने के बारे में पता था

तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना साद कंधालवी ने कोरोना वायरस टेस्ट करवाया है, हालांकि टेस्ट के नतीजे अभी तक नहीं आए हैं। इससे पहले मौलान साद 14 दिन का क्वारंटाइन पूरे कर चुके हैं। यह जानकारी मौलाना साद के वकील फुजेल अय्यूब ने दी है। दिल्ली पुलिस ने दो दिन पहले मौलाना साद को कोरोना वायरस टेस्ट करवाने के लिए कहा था। दिल्ली पुलिस रिपोर्ट आने के बाद मौलाना साद को समन जारी कर सकती है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने निजामुद्दीन मरकज मामले में 31 मार्च को मौलान साद समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हिन्दुस्तान टाइम्स ने साद के वकील से बात की है। जब उनके वकील से पूछा गया कि मौलाना साद पुलिस के सामने पूछताछ के लिए कब पेश होंगे, तो उन्होंने कहा, साद के बेटे की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई है। मौलाना साद को मिले दो नोटिस का जवाब दे दिया गया है। उन्हें कोरोना वायरस जांच के लिए कहा गया था जो हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मौलाना साद अधिकारियों के संपर्क में हैं।

दो दिन पहले तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद ने उपचार के बाद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों से रक्त प्लाज्मा दान करने की अपील की ताकि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज किया जा सके।   मंगलवार को जारी एक पत्र में कंधालवी ने कहा कि वह और तबलीगी जमात के कुछ अन्य सदस्यों ने खुद को क्वारंटाइन में रखा हुआ है। 

कंधालवी ने कहा कि खुद को पृथकवास में रखे ज्यादातर सदस्यों में कोराना वायरस की जांच में कोई संक्रमण नहीं पाया गया। उन्होंने कहा ‘‘जो संक्रमित पाए गए हैं उनमें से ज्यादातर का इलाज चल रहा है और अब वे स्वस्थ हो चुके हैं। मैं और कुछ अन्य ने खुद को क्वारंटाइन में रखा हुआ है।’’इससे पहले कांधलवी ने सोमवार को अपने अनुयायियों से अपील की थी कि वे रमजान के महीने के दौरान अपने घरों में ही नमाज अदा करें। 

निजामुद्दीन मरकज: मौलाना साद ने कहा, दिल्ली पुलिस मेरे ठिकाने को जानती थी, नहीं मिला ईडी का नोटिस

टॅग्स :कोरोना वायरसतबलीगी जमातनिज़ामुद्दिनसीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील