लाइव न्यूज़ :

तापसी पन्नू ने अपनी निर्माण कम्पनी के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 15, 2021 18:28 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बृहस्पतिवार को अपनी निर्माण कंपनी ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’ के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म “ब्लर” की घोषणा की। इस फिल्म का निर्देशन अजय बहल करेंगे जिन्होंने इससे पहले “बीए पास” और “सेक्शन 375” जैसी फिल्में बनाई हैं।

“ब्लर” एक थ्रिलर फिल्म होगी और इसमें पन्नू मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म को 2022 में रिलीज करने की योजना है। ट्विटर पर फिल्म के रिलीज की घोषण करते हुए पन्नू ने कहा कि इस परियोजना के निर्माण में जी स्टूडियोज और एकेलोन प्रोडक्शंस भी शामिल हैं।

बहल ने पवन सोनी के साथ मिलकर “ब्लर” की कहानी लिखी है। परम गिल और कबीर लाल सह निर्माता हैं। “पिंक”, “मुल्क”, “मनमर्जियां” और “थप्पड़” जैसी फिल्मों से प्रशंसा बटोर चुकी पन्नू ने निर्माता प्रांजल खांधदिया के साथ मिलकर ‘आउटसाइडर फिल्म्स’ की शुरुआत की है।

तापसी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मुझे बहुत अच्छे से पता था कि मैं निर्देशन नहीं कर सकती। निर्माण कार्य कुछ ऐसा था, जो मुझे लगा में कर पाऊंगी। एक अभिनेता के तौर मुझे अभिनय करना पसंद हैं और जब मैं सेट पर होती हूं तो किसी और चीज़ पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर सकती। इसलिए मैंने सोचा था कि जब मुझे कोई निर्माण कार्य संभालने के लिए उपयुक्त शख्स मिल जाएगा, जिस पर भरोसा करके मैं अपने अभिनय पर ध्यान दे सकूं, तब निर्माण कम्पनी की शुरुआत करूंगी। और फिर प्रांजल मुझे मिले।’’

खांधदिया, “सुपर 30” और “पीकू” जैसी फिल्मों से निर्माता के रूप में जुड़े रहे हैं। वह पन्नू की आगामी फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ के भी निर्माता हैं। अभिनेत्री ने कहा कि एक निर्माता के रूप में यह अपनी क्षमताओं को विस्तार देने के लिए उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए