लाइव न्यूज़ :

टी. राजा सिंह के खिलाफ 'सर तन से जुदा' का नारा लगाने वाले सैयद अब्दुहु कशफ को मिली जमानत

By शिवेंद्र राय | Updated: August 25, 2022 19:53 IST

'सर तन से जुदा'नारेबाजी मामले में सैयद अब्दुहु कशफ को गिरफ्तारी के एक घंटे बाद ही जमानत मिल गई। उसे गुरुवार गिरफ्तार किया गया था। तेलंगाना के निलंबित भाजपा विधायक टी. राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ये नारे लगाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे'सर तन से जुदा'नारेबाजी मामले में सैयद अब्दुहु कशफ को मिली जमानतकशफ ने कहा था कि उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं हैटी. राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लगे थे नारे

हैदराबाद: तेलंगाना के निलंबित भाजपा विधायक टी. राजा सिंह के खिलाफ 'सर तन से जुदा' के नारे का समर्थन करने के लिए गिरफ्तार किए गए प्रभावशाली व्यक्ति और  नागरिक अधिकार कार्यकर्ता सैयद अब्दुहू कशफ को जमानत मिल गई है। हैदराबाद के रहने वाले सैयद अब्दुहू कशफ ने सोमवार को एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में 'सर तन से जुदा' के नारे लगाए गए थे और लोगों से हैदराबाद में दक्षिण क्षेत्र के डीसीपी कार्यालय के बाहर टी राजा सिंह के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने का आग्रह किया गया था। इस मामले में सैयद अब्दुहू कशफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 

वीडियो वायरल होने के बाद कशफ ने सर तन से जुदा नारे वाली बात स्वीकारी थी और कहा था कि उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है। समाचार चैनल इंडिया टुडे से बातचीत में कशफ ने कहा था, "प्रदर्शन में मैंने वह नारा लगाया था। कुछ असंवैधानिक करने की मेरी मंशा नहीं थी। मेरा यह मानना है कि जिस शख्स ने पैगंबर के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल का इस्तेमाल किया उसको सर तन से जुदा की सजा मिलनी चाहिए। यही मेरा धार्मिक विश्वास है।"इस मामले में सैयद अब्दुहू कशफ को उसी दिन जमानत मिल गई जिस दिन उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। टी राजा सिंह को भाजपा से भी निलंबित कर दिया गया था।  23 अगस्त को टी राजा सिंह को इस मामले में  गिरफ्तार किया गया था और उसी शाम को लोकल कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। अब गुरुवार को उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि राजा सिंह इस बार फरवरी और अप्रैल 2022 में दर्ज किए गए दो मामलों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुए विवाद के बाद टी राजा सिंह ने एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में राजा सिंह ने कहा था,  "मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि अगर कोई मेरे देश, मेरे धर्म को बुरा कहेगा तो मैं उसे उसी की भाषा मे जवाब दूंगा, चाहे इसकी सजा जो भी हो अब हिन्दू पीछे हटने वाला नहीं। आशा करता हूं कि इस धर्मयुद्ध में हर हिन्दू मेरा साथ देगा।"

टॅग्स :टी राजा सिंहतेलंगानापैगम्बर मोहम्मदनूपुर शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

क्राइम अलर्टदुकान में आया और 20 ग्राम की चेन और अंगूठी दिखाने को कहा, फिर 4 लोग घुसे और हथियार दिखाए, धमकाया और घुटने टेकने पर मजबूर कर 4 कर्मचारी को घायल कर आभूषण लूटे?

भारतTelangana SSC Result 2026 OUT: 95.15 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण?, results.bsetelangana.org पर देखिए?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की