लाइव न्यूज़ :

स्विट्जरलैंड ने चीन में उइगुर, तिब्बतियों के मानवाधिकारों के हनन पर चिंता प्रकट की

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली/बर्न, नौ नवंबर स्विट्जरलैंड ने चीन में उइगुर, तिब्बतियों और अन्य जातीय, धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ किए जाने वाले व्यवहार खासकर मानवाधिकारों का सम्मान नहीं करने को लेकर बीजिंग से अपनी चिंता प्रकट की।

स्विट्जरलैंड सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि स्विट्जरलैंड की विदेश मंत्री क्रिस्टियाना मार्टी ने चीन के उप विदेश मंत्री क्वीन गेंग के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की । कोविड-19 महामारी के साथ ही दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों और चीन में मानवाधिकार की स्थिति पर बातचीत की गयी।

बयान में कहा गया कि यह वार्ता स्विट्जरलैंड और चीन के बीच अच्छे संबंधों को जाहिर करती है । बैठक पर स्विट्जरलैंड सरकार के बयान में कहा गया, ‘‘ स्विट्जरलैंड चीन में मानवाधिकारों का सम्मान नहीं किए जाने खासकर उइगुर, तिब्बतियों और अन्य जातीय, धार्मिक समूहों के साथ होने वाले व्यवहार के संबंध में अपनी चिंता प्रकट करता है। ’’

बयान में कहा गया कि हांगकांग में लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अन्य पाबंदियों के संबंध में भी चर्चा की गयी।

स्विट्जरलैंड का बयान ऐसे समय आया है जब चीन में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर कई देशों ने अपनी चिंताएं प्रकट की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए