लाइव न्यूज़ :

जल्द होगा काला धन रखने वालों का खुलासा! स्विस बैंक ने पूरी की भारतीय खाताधारकों की जानकारी देने की प्रक्रिया

By स्वाति सिंह | Updated: July 10, 2019 08:52 IST

स्विस के एजेंसियों के मुताबिक इस साल 73 देशों के बैंक खातों की जानकारी शेयर की जाएगी। भारत भी उनमें से एक है।

Open in App
ठळक मुद्देस्विस बैंक में भारतीयों के खातों की जानकारी अब जल्द ही आधिकारिक तौर पर मिलने वाली है।पिछले साल 36 देशों के साथ AEOI समझौता लागू किया गया था।

स्विस बैंक में भारतीयों के खातों की जानकारी अब जल्द ही आधिकारिक तौर पर मिलने वाली है। 30 सितंबर की समय सीमा से पहले भारत और स्विट्जरलैंड, बैंकिंग से संबंधित जानकारियों का पहली बार आदान-प्रदान करेंगे। यह दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित सूचना के स्वचालित विनिमय (AEOI) समझौते का अनुसरण करता है। यह समझौता जनवरी 2018 से लागू हुआ है।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक स्विस वित्त मंत्रालय और स्विस फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन (ESTV) के अधिकारियों ने बताया कि भारत के मामले में ऐसी संभावना है कि सूचनाएं कई मुश्त में भेजनी पड़ जाए। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्विट्जरलैंड में सभी भारतीयों के बैंक अकाउंट की जानकारी को भारतीय टैक्स अधिकारियों से शेयर करनी पड़ सकती है।

स्विस एजेंसियों के मुताबिक इस साल 73 देशों के बैंक खातों की जानकारी शेयर की जाएगी। भारत भी उनमें से एक है। पिछले साल 36 देशों के साथ AEOI समझौता लागू किया गया था। बताया जा रहा है कि बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारियों को शेयर करने के लिए स्विट्जरलैंड की संसदीय प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। 

उधर, फॉरेन टेक्सेशन एंड टैक्स रिसर्च (एफटी एंड टीआर) के अधिकारीयों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि  AEOI के तहत बैंक से जुड़ी जानकारियों के आदान-प्रदान के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया डेटा की डिलीवरी के बाद स्विस खाता विवरण की तुलना खाताधारकों के टैक्स रिटर्न से की जाएगी और जहां भी आवश्यक होगी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि इस साल स्विस बैंकों में भारतीयों द्वारा रखे जाने वाले धन के मामले में भारत का स्थान एक पायदान नीचे फिसलकर 74वें स्थान पर आ गया है। पिछले साल इस सूची में भारत का स्थान 73वां था जबकि उससे पिछले साल यह 88वें पर था। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए