लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप मामला: उन्नाव रेप पीड़िता के आरोपियों को एक माह के अंदर फांसी दी जाए: स्वाति मालीवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 08:23 IST

रेप के आरोपियों द्वारा जिंदा जलाने के प्रयास के बाद उन्नाव की पीड़िता को बृहस्पतिवार शाम लखनऊ से एयर लिफ्ट करके दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल ने की उन्नाव रेप पीड़िता के आरोपियों को एक महीने में फांसी देने की मांगउन्नाव की पीड़िता का निधन शुक्रवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हो गया

उन्नाव रेप पीड़िता की दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई है। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे पीड़िता की मौत हुई। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा,"मैं केंद्र सरकार व यूपी राज्य सरकार से आग्रह करती हूं कि उन्नाव रेप मामले में आरोपियों को एक माह के अंदर फांसी की सजा दी जाए।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रेप के आरोपियों द्वारा जिंदा जलाने के प्रयास के बाद पीड़िता को बृहस्पतिवार शाम लखनऊ से एयर लिफ्ट करके दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया था।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पीड़िता 90 फीसदी तक गंभीर रूप से जली हुई थी। सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता के लिए अलग आईसीयू कक्ष बनाया गया था और डॉक्टरों की एक टीम लगातार निगरानी भी कर रही थी। बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार खुद पीड़िता की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

इसके अलावा आपको बता दें कि मरने से पहले अपने परिजनों से पीड़िता ने कहा था कि मैं जीना चाहती हूं। पीड़िता की इक्षा थी कि उसके नजर के सामने उसे इंसाफ मिले। सूत्रों के मुताबिक, वह चाहती थी कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।

टॅग्स :स्वाति मालीवालउन्नाव गैंगरेपरेपहैदराबाद रेप केसएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए