लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने CM आवास से विभव कुमार को हिरासत में लिया, स्वाति मालीवाल ने लगाए थे आरोप

By आकाश चौरसिया | Updated: May 18, 2024 13:06 IST

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल मामले में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास से मुख्य आरोपी और सीएम के पीएस विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का एक्शन सीएम आवास से मुख्य आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कियाहालांकि, स्वाति मालीवाल द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल पर हुए हमले के बाद पुलिस ने केस में मुख्य आरोपी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के पीएस विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालीवाल का विभव कुमार पर आरोप है कि जब वो दिल्ली के सीएम हाउस पहुंची, तो विभव ने पहले तो उनसे बहस की और फिर उनके साथ जमकर मारपीट की। हालांकि, बीते दिन यानी शुक्रवार को विभव कुमार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाते हुए स्वाति मालीवाल पर एफआईआर दर्ज करवाई थी। 

दूसरी तरफ विभव कुमार की शिकायत पर दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि मालीवाल के खिलाफ विभव कुमार की शिकायत शुक्रवार शाम को की। उन्होंने नाम कहा, 'हम पहले शिकायत की सच्चाई पता करेंगे और फिर स्वाति मालीवाल सांसद के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करेंगे। उसके बाद कानून के अनुसार जरूरी कार्रवाई की जाएगी।’

विभव कुमार ने शिकायत में क्या कहा..विभव कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मालीवाल ने FIR में जो आरोप लगाए, हकीकत उससे बेहद उलट हैं। बिभव ने कहा, 'स्वाति मालीवाल ने पहले तो CM आवास में जबरन घुसने की कोशिश की, फिर उन्हें गालियां दी, मारपीट की और झूठे केस में फंसाने की धमकी तक दी। विभव कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि मालीवाल ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी दी थी'।

CM अरविंद केजरीवाल के पीए ने आरोप लगाया था कि जब उन्होंने मालीवाल को सीएम आवास में दाखिल होने से रोका तो दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख ने उन्हें भद्दी गालियां दीं। विभव कुमार ने कहा कि मालीवाल जबरदस्ती सीएम आवास में घुसीं, हंगामा किया, उनके साथ बदतमीजी की और मारपीट की और अब उन्हें झूठा फंसाने की कोशिश कर रही हैं।

स्वाति का आरोप..स्वाति मालीवाल ने एफआईर में बताया कि वो पहले कैंप कार्यलय पहुंची, वहां से उन्होंने विभव कुमार को फोन किया। लेकिन वो अंदर नहीं जा सकी। फिर विभव के मोबाइल पर एक संदेश भेजा, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। 

फिर सीएम आवास परिसर में गई, जहां वो अक्सर जाया करती थी। वहां भी विभव नहीं मिले, तो आवास परिसर में एंट्री की और वहां कहा कि वो सीएम से मिलने आई हैं। इसके बाद स्वाति को बताया गया कि वो आवास में हें और ड्राइंग रूम में इंतजार करने को कहा गया।

हालांकि, सीएम के आने से पहले विभव कुमार आएं, उन्होंने बिना किसी उकसावे के चिल्लाना शुरू किया और गालियां भी दीं। स्तब्ध रह गईं। इतना ही नहीं स्वाति को थप्पड़ भी मारे, इस दौरान वो चिल्लाई तो विभव ने कम से कम सात से 8 थप्पड़ मारे। वहां स्वाति मदद के लिए बोलीं, तो जानबूझकर उनकी शर्ट ऊपर खींची गई।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालस्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप