लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal Assault Allegations: आप राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल को लेकर एमसीडी में हंगामा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी कर्मचारी वैभव पर गंभीर मामला!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2024 17:23 IST

Swati Maliwal Assault Allegations: कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आसन के करीब आकर केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देनिजी कर्मचारी वैभव ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ "मारपीट" की। “केजरीवाल हाय-हाय” और “केजरीवाल इस्तीफा दो” के नारे लगाए। हंगामे के बीच महापौर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

Swati Maliwal Assault Allegations: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के आरोपों को लेकर यहां दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन में मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे के बीच महापौर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। मालीवाल ने सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचकर आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक निजी कर्मचारी वैभव ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ "मारपीट" की। कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आसन के करीब आकर केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाने लगे।

घटना को लेकर उनके इस्तीफे की मांग करने लगे। उन्होंने “केजरीवाल हाय-हाय” और “केजरीवाल इस्तीफा दो” के नारे लगाए। विपक्षी पार्षद महापौर के आसन के पास पोस्टर लेकर खड़े थे, जिन पर ''दलित महापौर को कुर्सी पर बिठाओ, दलित विरोधी केजरीवाल इस्तीफा दो'' नारे लिखे हुए थे। हंगामे के बीच महापौर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

केजरीवाल के निजी सहायक ने मालीवाल से बदसलूकी की, कड़ी कार्रवाई होगी: आप नेता संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि आप सुप्रीमो केजरीवाल इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे। सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक ‘‘निंदनीय घटना’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘कल मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं। जब वह ड्राइंग रूम में उनसे मिलने का इंतजार कर रही थीं, तो विभव कुमार ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यह बेहद निंदनीय घटना है। केजरीवाल ने इस घटना का संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई करेंगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन गईं और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ ‘‘मारपीट’’ की। पुलिस को अभी तक औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर कथित तौर पर मारपीट की गई

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर कथित हमले की जांच के लिए एक टीम भेजेगा। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) भेजने के लिए दिल्ली पुलिस को एक औपचारिक पत्र भी भेजेगा। एनसीडब्ल्यू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर कथित तौर पर मारपीट की गई।

एनसीडब्ल्यू ने कदम उठाते हुए दिल्ली पुलिस से न्याय की मांग की है और एक जांच टीम भेजी है।’’ पोस्ट में कहा गया, ‘‘अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। एनसीडब्ल्यू इस मामले में तीन दिन में एटीआर भेजने के लिए दिल्ली पुलिस को एक औपचारिक पत्र भेजेगा।’’

दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। टिप्पणी के लिए मालीवाल को भेजे गए संदेशों और कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। मुख्यमंत्री के आवास या दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टॅग्स :Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालArvind KejriwalDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप