लाइव न्यूज़ :

Swar and Chanbe assembly by-elections: यूपी में फिर से उपचुनाव, स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर 10 मई को मतदान, जानें कब है मतगणना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2023 15:33 IST

Swar and Chanbe assembly by-elections: रामपुर जिले की स्वार सीट समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने की वजह से खाली हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिसूचना आगामी 13 अप्रैल को जारी होगी। 20 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

Swar and Chanbe assembly by-elections: निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम बुधवार को घोषित कर दिया। इन सीटों के लिए आगामी 10 मई को मतदान होगा।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, स्वार और छानबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना आगामी 13 अप्रैल को जारी होगी और 20 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि दोनों सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को की जाएगी। गौरतलब है कि रामपुर जिले की स्वार सीट समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने की वजह से खाली हुई है।

अदालत ने जनवरी 2008 में अवैध रूप से राजमार्ग जाम कर धरना प्रदर्शन करने के मामले में अब्दुल्लाह को दो साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त हो गई थी। दूसरी ओर, छानबे विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन के कारण रिक्त हुई है। 

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशरामपुरआज़म खानचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप