लाइव न्यूज़ :

'अगर मैं आपको पूर्व मुख्यमंत्री नहीं बना सका, तो राजनीति छोड़ दूंगा', शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दी चुनौती- दिन गिनना शुरू कर दीजिए

By अनिल शर्मा | Updated: April 21, 2023 07:49 IST

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद से हटाने में विफल रहे तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। अधिकारी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, आपने (ममता बनर्जी) ने सोमवार को मुझे डकैत कहा है। मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देशुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि चुनाव आयोग के फैसले को रद्द कराने के लिए ममत ने अमित शाह को फोन किया था।ममता बनर्जी ने भाजपा नेता के इस दावे पर कहा था कि यह सच साबित होता है तो वह इस्तीफा दे देंगी।शुभेंदु अधिकारी ने अपने इस बयान को लेकर अदालत में जाने की चुनौती दी है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद से हटाने में विफल रहे तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। अधिकारी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, आपने (ममता बनर्जी) ने सोमवार को मुझे डकैत कहा है। मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं। मेरे खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए गए हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमित शाह जी ने एक बंद कमरे में बैठक की और भाजपा नेताओं को प्रदेश में दंगे कराने का निर्देश दिया। आपको ये साबित करना होगा कि अमित शाह जी ने ऐसा कहा है। शुभेंदु ने ममता के अमित शाह को फोन करने वाली अपनी टिप्पणी को लेकर अदालत भी जाने की चुनौती दी। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि ममता ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से रिक्वेस्ट की थी कि चुनाव आयोग के इस फैसले को रद्द करा दें। गौरतलब है कि पिछले दिनों चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कर दिया था। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "उन्होंने कहा कि उन्हें मेरा नाम लेने में बहुत मुश्किल होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैंने आपको हरा दिया है। आप मुझे हराने गई थीं, लेकिन आपको हराकर घर भेज दिया गया। आपको 1,956 वोटों से हारना पड़ा। बस गिनना शुरू करें।"

शुभेंदु ने कहा कि अगर मैं आपको पूर्व मुख्यमंत्री नहीं बना सका, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। अधिकारी ने टीएमसी सुप्रीमो को चुनौती दी कि वह उनके खिलाफ मामला दर्ज करें। आपको असली विरोध का एहसास है। चोरों को जेल जाना पड़ेगा। शारदा मामले में आप भी शामिल हैं, आपको भी कोई नहीं बचा पाएगा।

ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि अगर यह साबित हो जाता है कि उन्होंने टीएमसी की राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा रद्द करने के लिए अमित शाह को फोन किया था, तो वह इस्तीफा दे देंगी। टीएमसी ने बुधवार को एक पत्र के माध्यम से अधिकारी को अपने "झूठे और अपमानजनक दावों" को वापस लेने के लिए कहा और उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। 

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीMamta Banerjeeअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर