लाइव न्यूज़ :

एसयूवी मामला : पुणे से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मुंबई में एनआईए के दफ्तर पहुंची

By भाषा | Updated: March 19, 2021 15:11 IST

Open in App

मुंबई, 19 मार्च उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक से भरी एसयूवी मिलने के मामले में पुणे स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की छह सदस्यीय एक टीम शुक्रवार को मुंबई में एनआईए के कार्यालय पहुंची।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे से फॉरेंसिक विशेषज्ञ दो कारों से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के दफ्तर पहुंचे।

हालांकि, उनके आने के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं है।

अंबानी के घर के पास से 25 फरवरी को मिली विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो की जांच मुंबई के कलिना स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला कर रही है। इसी प्रयोगशाला में ठाणे के व्यवसायी और एसयूवी के मालिक मनसुख हिरन के विसरा नमूनों की भी जांच की जा रही है। हिरन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पांच मार्च को मिला था।

विस्फोटक से भरी एसयूवी की बरामदगी के मामले में एनआईए ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है। शनिवार को वाजे की गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

एनआईए ने अभी तक पांच वाहनों... एक स्कॉर्पियो, एक इनोवा, दो मर्सिडीज और एक टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो को जब्त किया है।

मुठभेड़ विशेषज्ञ वाजे व्यवसायी हिरन की मौत के मामले में भी जांच के घेरे में हैं। मामले की जांच महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता कर रहा है।

हिरन की पत्नी ने उनकी मौत के मामले में वाजे के संलिप्त होने का संदेह जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो