लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पर दिखाई दिया संदिग्ध ड्रोन, दिल्ली पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियां हुई अलर्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 3, 2023 09:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोककल्याण मार्ग के उपर पर आज सुबह एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद दिल्ली पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसी अलर्ड मोड पर आ गई हैं। सूचना के अनुसार यह घटना सुबह में करीब बजे की है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोककल्याण मार्ग पर दिखाई दिया संदिग्ध ड्रोन ड्रोन देखे जाने के बाद पीएम आवास पर लगे सुरक्षाकर्मी हुए चौकन्ने, दिल्ली पुलिस कर रही है पड़तालप्रधानमंत्री का सरकारी आवास नो-फ्लाई जोन में आता है, दिल्ली पुलिस कर रही है ड्रोन की तलाश

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोककल्याण मार्ग के उपर पर आज सुबह एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार ड्रोन देखे जाने के बाद पीएम आवास में लगे सुरक्षाकर्मी चौकन्ने हो गये और मामले की सूचना फौरन सुरक्षा के आला अधिकारियों को दी गई।

समाचार बेवसाइट एनडीटीवी के अनुसार मामले की जानकारी होने पर दिल्ली पुलिस एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मामले में पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पीएम आवास के करीब आज सुबह में करीब 5 बजे संदिग्ध ड्रोन को देखा गया। चूंकि प्रधानमंत्री का सरकारी आवास नो-फ्लाई जोन में आता है। इस कारण आवास पर तैनात सुरक्षा जवान फौरन मुस्तैद हो गये और फौरन सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया।

इस संबंघ में मिली आखिरी जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ड्रोन को ट्रैक करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस बाबत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से भी मदद ली गई लेकिन उन्हें भी ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके आधार पर पक्के तौर पर कुछ कहा जा सके।

दिल्ली पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री आवास के ऊपर नो-फ्लाइंग जोन में संदिग्ध ड्रोन उड़ाने की सूचना प्राप्त हुई। पीएम सुरक्षा में लगे स्पेशल प्रोटेक्श ग्रुप की ओर से सुबह 5:30 बजे दिल्ली पुलिस से संपर्क किया गया। मामले में जांच अब भी जारी है।” घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील