लाइव न्यूज़ :

निपाह का संदिग्ध मामला : मरीज की जांच रिपोर्ट नेगेटिव

By भाषा | Updated: September 15, 2021 11:58 IST

Open in App

मंगलुरु, 15 सितंबर निपाह वायरस के संदिग्ध संक्रमण के साथ जिले के वेनलॉक अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

दक्षिण कन्नड़ के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार ने बताया कि उसके नमूनों को पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु-विज्ञान संस्थान (एनआईवी) भेजे गए थे और जांच में निपाह वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

कारवाड़ का रहने वाला यह व्यक्ति गोवा में एक प्रयोगशाला में माइक्रोबायोलॉजिस्ट है। वह बुखार और निपाह वायरस से संक्रमित होने के संदेह में खुद सोमवार को मनिपाल में केएमसी अस्पताल में भर्ती हुआ था।

बाद में उसे शहर के वेनलॉक अस्पताल भेज दिया गया जहां से उसके नमूने पुणे भेज दिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए