लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी टकराव हुआ समाप्त, भाजपा विधायक लखेन्द्र पासावन का निलंबन वापस

By एस पी सिन्हा | Updated: March 15, 2023 17:17 IST

भाजपा विधायक लखेन्द्र के निलंबन के खिलाफ भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया था और विधानसभा के बाहर धरना दिया था। जिसको लेकर सदन के अंदर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी के तरफ से इनलोगों को बुलावा भी दिया गया। इसके बाद भी भाजपा विधायक सदन के अंदर नहीं आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल हुएभाजपा विधायक लखेन्द्र पासावन का निलंबन वापसलखेंद्र कुमार ने अपने अपने व्यवहार के लिए सदन में खेद जताया

पटना: बिहार विधानसभा में सत्ता और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध समाप्त हो गया और भाजपा विधायक सदन की कार्यवाही में शामिल हो गए। इसके पहले भाजपा विधायक लखेन्द्र पासवान और भाकपा- माले विधायक सत्यदेव राम ने अपने अपने व्यवहार के लिए सदन में खेद जताया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने भाजपा विधायक लखेन्द्र पासावन के निलंबन को वापस लेने की घोषणा की।

 विधानसभा अध्यक्ष की इस घोषणा के सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों ने स्वागत किया। बताया जाता है कि निलंबित भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रौशन संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के आग्रह पर सदन में लौटे। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदन में बुलाया। लखेंद्र रौशन ने अपना पक्ष रखा, जिसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें निलंबन मुक्त किया गया। जिसके बाद भाजपा के सभी विधायक भी सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। भाजपा विधायकों के सदन में आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप आए बहार लाए। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आपके आने से सदन की रौनक ही बढ़ गई है।

आप नहीं थे इतना सुना लगता था। इसलिए आसन के साथ हम भाजपा विधायकों को भी बधाई देते हैं और स्वागत करते हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सदन की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद देता हूं। सदन के गतिरोध को दूर करने का प्रयास सभी सदस्य करते हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष सरकार के अंग हैं। इस लोकतंत्र के मंदिर में सभी की जिम्मेदारी है कि जनता के उम्मीदों पर हम खड़े उतरे।

उल्लेखनीय कि भाजपा विधायक लखेन्द्र के निलंबन के खिलाफ भाजपा विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया था और विधानसभा के बाहर धरना दिया था। जिसको लेकर सदन के अंदर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी के तरफ से इनलोगों को बुलावा भी दिया गया। इसके बाद भी भाजपा विधायक सदन के अंदर नहीं आए। विधानसभा के बाहर भाजपा विधायक धरने पर बैठे रहे और गद्दी छोड़ो, गद्दी छोड़ो के नारे लगाते रहे। भाजपा ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की। इसके बाद भाजपा विधायकों ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने मामले को सुलझाने के लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा को जिम्मेवारी सौंपी थी। उन्होंने पहल कर बीच का रास्ता निकाला और भाजपा विधायक को सदन में लाने में सफल रहे।

टॅग्स :बिहारBJPआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप