लाइव न्यूज़ :

मनसुख हिरन हत्याकांडः सचिन वाझे 3 अप्रैल तक NIA हिरासत में, कहा-मुझे बलि का बकरा बनाया गया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 25, 2021 17:34 IST

उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई में स्थित आवास के बाहर 25 फरवरी को विस्फोटक सामग्री वाली एसयूवी पायी गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देएटीएस ने शिंदे और गौड़ को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था।वाहन ठाणे के व्यवसायी हिरन का था जिसे कथित तौर पर चुरा लिया गया।पांच मार्च को हिरन का शव मुंब्रा इलाके में एक नदी किनारे पाया गया।

मुंबईः निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे की एनआईए हिरासत तीन अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। सचिन वाझे ने एनआईए अदालत को बताया कि अंबानी सुरक्षा मामला में मुझे बलि का बकरा बनाया गया है, मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं।

मनसुख हिरन गत पांच मार्च को ठाणे में एक क्रीक में मृत पाए गए थे। उससे कुछ दिन पहले हिरन ने दावा किया था कि दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास जो स्कॉर्पियो मिली थी वह उसके पास से चोरी हो गई थी। अंबानी के घर के बाहर मिले उक्त वाहन में विस्फोटक सामग्री मिली थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिरन मामले की जांच 20 मार्च को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी थी।

मनसुख हिरन की हत्या के मामले में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने दोनों निलंबित पुलिसकर्मियों विनायक शिंदे और क्रिकेट सटोरिया नरेश गौड़ को हिरासत में लिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘एनआईए के सात से आठ अधिकारी यहां एटीएस के दफ्तर में पहुंचे और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।’’

हिरन की पत्नी ने आरोप लगाया था कि वाझे कुछ समय से उसी एसयूवी का उपयोग कर रहे थे और उनके पति की मृत्यु में उसकी भूमिका है। इस सप्ताह की शुरुआत में एटीएस ने दावा किया था कि हिरन हत्याकांड में वाझे प्रमुख आरोपी है।

टॅग्स :सचिन वाझेमुंबई पुलिसमुकेश अंबानीअनिल देशमुखउद्धव ठाकरे सरकारएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील