लाइव न्यूज़ :

Udaipur Murder: दर्जी की हत्या के बाद नवीन कुमार जिंदल को मिल रही हत्या की धमकी, ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 29, 2022 10:29 IST

उदयपुर में एक दर्जी की हत्या के बाद से दिल्ली भाजपा के निलंबित प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल आर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। जिंदल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि मैंने पुलिस को सूचित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया लाल नाम के दर्जी की हत्या के आरोप में रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद के रूप में पहचाने गए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।घटना के बाद से उदयपुर के सात थाना क्षेत्रों में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के निलंबित प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल का कहना है कि उदयपुर में एक दर्जी की हत्या के बाद से उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। जिंदल ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "आज सुबह करीब 6:43 बजे मुझे तीन ईमेल मिले, जिसमें भाई कन्हैया लाल का गला काटे जाने का वीडियो संलग्न था। उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को इस तरह की धमकियों से धमकाया। मैंने पुलिस को सूचित कर दिया है।"

उल्लेखनीय है कि उदयपुर के धानमंडी थानाक्षेत्र में दो व्यक्तियों ने कन्हैया लाल नाम के दर्जी की कथित रूप से गला काटकर हत्या कर दी और सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कहा कि उन्होंने "इस्लाम के अपमान" का बदला लेने के लिए ऐसा किया। हत्या के आरोप में रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद के रूप में पहचाने गए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, घटना के बाद से उदयपुर के सात थाना क्षेत्रों में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

कन्हैया लाल ने भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के लिए सोशल मीडिया पर समर्थन व्यक्त किया था, जिनकी पैगंबर मोहम्मद पर भड़काऊ टिप्पणियों ने देश और विदेश में एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। कन्हैया लाल की हत्या के आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद ने एक वीडियो में हत्या के बारे में बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दी।

टॅग्स :नवीन जिंदलBJPराजस्थानअशोक गहलोतAshok Gehlot
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?