भाजपा के निलंबित विधायक राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने फिर से किया अरेस्ट, जानें क्या है पूरा मामला
By सतीश कुमार सिंह | Published: August 25, 2022 05:29 PM2022-08-25T17:29:50+5:302022-08-25T17:31:43+5:30
तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद में निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह को गिरफ्तार किया। इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
हैदराबादः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित विधायक टी राजा सिंह पर पुलिस ने फिर से एक्शन लिया है। हैदराबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को निवारक निरोधक प्रावधान के तहत फिर से गिरफ्तार कर लिया। इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
हैदराबाद पुलिस ने कहा कि सेंट्रल जेल, चेरियापल्ली भेजा जाएगा। पुलिस ने कहा कि निलंबित भाजपा विधायक को (निवारक निरोधक अधिनियम) 1986 के तहत दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। टी राजा सिंह को इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
Suspended BJP leader T Raja Singh detained under PD Act. Records disclose that out of 101 criminal cases registered against him, he was involved in 18 communal offenses. Mangalhat Police executed PD order on him, he is being lodged in Central Prison, Cheriapally: Hyderabad Police pic.twitter.com/oHfn1O0xhm
— ANI (@ANI) August 25, 2022
हालांकि, उस दिन बाद में एक स्थानीय अदालत ने राजा सिंह को रिहा कर दिया था क्योंकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते समय उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया था। हैदराबाद में मंगलवार को और बीती रात विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था।
#WATCH | Telangana police arrests suspended BJP leader T Raja Singh from his residence in Hyderabad for his alleged remarks against Prophet Muhammad.
— ANI (@ANI) August 25, 2022
Massive protests had taken place on August 23, against the leader for his alleged statement. pic.twitter.com/DvfrFAZE8Y
Telangana | Police personnel arrests suspended BJP leader Raja Singh in Hyderabad https://t.co/890jJkDKQ0pic.twitter.com/g4YaLQkJHJ
— ANI (@ANI) August 25, 2022