लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज का मप्र से विशेष लगाव, 2 बार लोकसभा और 1 दफा राज्यसभा सांसद रहीं

By भाषा | Updated: August 7, 2019 18:44 IST

सुषमा का अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के लोगों से भावनात्मक जुड़ाव था और वह महीने में चार दिन अपने लोकसभा क्षेत्र में रहती थीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का नई दिल्ली में मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के समाचार से विदिशा संसदीय क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर छा गई।

Open in App
ठळक मुद्देस्वराज के उत्तराधिकारी और वर्ष 2019 में विदिशा से निर्वाचित भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।दस साल तक मैंने उनके साथ काम किया और देखता था कि वह छोटे से छोटे कार्यकर्ता से मिलती जुलती थीं।

पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज का मध्य प्रदेश से विशेष नाता रहा है। वह मध्य प्रदेश से वर्ष 2006 में राज्यसभा के लिए व 2009 और वर्ष 2014 में विदिशा से दो बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं।

सुषमा का अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के लोगों से भावनात्मक जुड़ाव था और वह महीने में चार दिन अपने लोकसभा क्षेत्र में रहती थीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का नई दिल्ली में मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के समाचार से विदिशा संसदीय क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर छा गई।

स्वराज के उत्तराधिकारी और वर्ष 2019 में विदिशा से निर्वाचित भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘सुषमा जी मेरी बड़ी बहन के समान थी। दस साल तक मैंने उनके साथ काम किया और देखता था कि वह छोटे से छोटे कार्यकर्ता से मिलती जुलती थीं।

संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ उनका जीवंत संपर्क था। जब मैं निर्वाचित होकर दिल्ली में उनसे मिला तो काफी देर तक उन्होंने मुझसे बात की और अपना आशीर्वाद दिया तथा विदिशा के लिये हमेशा विकास के काम करने को कहा।’’

भार्गव ने कहा कि वह प्रचार के लिये गांवों में सभाएं करती थीं तो उनका भाषण भावनात्मक होता था और वह कहती थीं कि यहां के मतदाता उनके भाई हैं और एक बहन उनसे रक्षा का वचन लेने आई है। उन्होंने कहा कि वह कहती हैं कि इस क्षेत्र के मतदाताओं के सम्मान की रक्षा भी वह करेंगी।

उन्होंने बताया कि सुषमा जी लोगों से जुड़कर सीधे संवाद करती थीं और विदिशा क्षेत्र के मरीजों, बीमारों को दिल्ली जाने पर एम्स में इलाज करवाने की काफी सहयोग करती थीं । भार्गवन ने बताया कि 2009 का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सुषमा जी कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में हर माह चार दिन रहेंगी, जिस पर उन्होंने अमल भी किया। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में इलाके में दौरा नहीं कर सकी।

भोपाल के पूर्व सांसद (सांसद) आलोक संजर ने कहा कि सुषमाजी ने 2006 में राज्य से राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भोपाल में एम्स के काम को गति देने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

टॅग्स :सुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया