लाइव न्यूज़ :

Sushma Swaraj Death: राहुल गांधी ने कहा- वह अद्भुत नेता थीं जिनकी पार्टी लाइन से इतर मित्रता थी

By भाषा | Updated: August 7, 2019 01:37 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूँ। वह एक अद्भुत नेता थीं जिनकी पार्टी लाइन से इतर मित्रता थी।'' उन्होंने कहा, ''दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊॅं शांति।''

Open in App

पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

कांग्रेस पार्टी ने भी स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने कहा, ‘‘सुषमा स्वराज के असामयिक निधन के बारे में सुनकर हम दुखी हैं। उनके परिवार और स्नेही जनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।’’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूँ। वह एक अद्भुत नेता थीं जिनकी पार्टी लाइन से इतर मित्रता थी।'' उन्होंने कहा, ''दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊॅं शांति।''

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि भारतीय राजनीति के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय राजनीति में एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। भारत एक असाधारण नेता के निधन से शोकसंतप्त है, जिन्होंने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सुषमा जी अपने आप में अलग थीं और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थीं।’’

स्वराज के एम्स में भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावडेकर सहित अनेक वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे। जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने और राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के कदम से बेहद प्रसन्न स्वराज ने शाम के समय ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी थी।

स्वराज ने ट्वीट किया था,‘‘नरेन्द्र मोदी जी- धन्यवाद प्रधानमंत्री । आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अपने जीवनकाल में यह दिन देखने का इंतजार कर रही थी।’’ मोदी ने अनेक ट्वीट कर स्वराज को असाधारण वक्ता और उत्कृष्ट सांसद बताया तथा कहा कि सभी राजनीतिक दलों के लोग उनकी प्रशंसा करते थे और उनका सम्मान करते थे।

मोदी ने कहा, ‘‘जब बात विचारधारा की आती थी अथवा भाजपा के हितों की आती थी तो वह किसी प्रकार का समझौता नहीं करती थीं, जिसे आगे ले जाने में उनका बहुत योगदान था।’’ उन्होंने कहा,‘‘एक उत्कृष्ट प्रशासक, सुषमा जी ने जो भी मंत्रालय संभाला, उसमें उच्च मानक स्थापित किए। उन्होंने विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों को सुधारने में अहम भूमिका निभाई। एक मंत्री के तौर पर हमने उनका करुणामय पक्ष भी देखा जो विश्व के किसी भी कोने में परेशान भारतीय की मदद करता था।’’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘सुषमा स्वराज के निधन के बारे में जानकर बेहद स्तब्ध हूं। देश ने एक प्यारा नेता खो दिया है जो सार्वजनिक जीवन में गरिमा, साहस और निष्ठा का प्रतीक था। दूसरों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहती थीं। भारत की जनता की सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह बेहद मूल्यवान सहयोगी के असामयिक निधन से गहरे सदमे और दुख में हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘‘सुषमा स्वराज के निधन के बारे में सुनकर बेहद स्तब्ध हूं। इस खबर को स्वीकार करना मुश्किल है, पूरा देश शोकाकुल है और उससे भी ज्यादा विदेश मंत्रालय।’’

गौरतलब है कि भाजपा की वरिष्ठ नेता का 2016 में गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी हैं।

टॅग्स :सुषमा स्वराजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर