लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने सुधाकर सिंह से इस्तीफे पर घेरा जगदानंद सिंह को, बोले- "जगदा बाबू में स्वाभिमान बचा है तो तुरंत राजद से इस्तीफा दे दें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 7, 2022 18:31 IST

नीतीश सरकार से राजद नेता सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर खासा आक्रामक रहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने साथी और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर राजद-जदयू की दुखती रग को दबाने का प्रयास किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने सुधाकर सिंह के बहाने फिर दबाया राजद-जदयू की दुखती रग को लालू यादव की चाटुकारिता में जगदानंद सिंह को अपना समय और सम्मान नहीं गंवाना चाहिएजगदा बाबू में थोड़ा सा भी स्वाभिमान बचा है तो उन्हें तुरंत राजद से इस्तीफा दे देना चाहिए

पटना: बिहार की सियासत में अब भी राजद के वरिष्ठ नेता और नीतीश सरकार से इस्तीफा देने वाले पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का मामला आग पकड़े हुए है। मामले में खासा आक्रामक रहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने साथी और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर राजद-जदयू की दुखती रग को दबाने का प्रयास किया है।

भाजपा-जदयू गठबंधन के दौरान नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम के पद पर रहे सुशील मोदी ने एक चैनल से बात करते हुए मामले में फिर राजद के प्रदेश प्रमुख जगदानंद सिंह को घेरने का प्रयास किया है। सुशील मोदी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि नीतीश सरकार की कृषि नीतियों की आलोचना करते हुए और अफसरशाही पर सवाल उठाते हुए कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले सुधाकर सिंह जगदानंद सिंह के बेटे हैं।

सुशील मोदी ने कहा, "जगदानंद सिंह को अपमानित कर उनके बेटे सुधाकर सिंह से इस्तीफा लिया गया है। जगदा बाबू में थोड़ा सा भी स्वाभिमान बचा है तो उन्हें तुरंत राजद से इस्तीफा दे देना चाहिए। लालू के चाटुकारिता में वो अपना समय व सम्मान न गंवाए।"

दरअसल बीते दिनों बिहार के कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि कृषि मंत्रालय में इतना भ्रष्टाचार की पूरा विभाग चोरों से पटा पड़ा है और वो खुद चोरों के सरदार हैं।

कृषि मंडी के संबंध में दर्ज कराई गई आपत्तियों को कथिततौर से नीतीश सरकार द्वारा खारिज किये जाने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सुधाकर सिंह ने कहा कि वो इस मामले को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और राजद के वरिष्ठ नेता एवं नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम का पद संभाल रहे तेजस्वी यादव के सामने भी उठा चुके हैं।

लेकिन जब सुधारक सिंह की बात कहीं नहीं सुनी गई तो उन्होंने सरकार को बिना परेशान किये अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मामले में हमलावर हुई भाजपा ने आरोप लाया था कि बीते दो महीने में नीतीश सरकार से राजद के दो मंत्रियों की विदाई का साफ संकेत है कि महागठबंधन में सब कुछ सही नहीं चल रहा है।

वहीं भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने सुधाकर सिंह के इस्तीफे का स्वागत करते हुए कहा था कि नीतीश सरकार की विदाई ही तय है और उनके खिलाफ और बी कई मंत्री भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सरकार को छोड़ने वाले हैं।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीJagdanand SinghआरजेडीजेडीयूमहागठबंधनMahagathbandhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत