लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने कहा, 'लालू जी, नरेंद्र मोदी मुरई नहीं हैं, की उखाड़कर फेंक देंगे'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 10, 2022 16:22 IST

सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना है। जबकि न तो उनके पास कोई आधार है और न ही जनता के बीच उनकी साख बची है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने राजद की बैठक में कार्यकर्ताओं को ऐसा स्वप्न दिखाया है, जो कभी पूरा नहीं होगाआज की तारीख में राजद-जदयू को बिहार में कोई पूछ भी रहा है, पता नहीं कैसा सपना देखते हैंलालू जी, नरेंद्र मोदी वो अंगद हैं, जिनको रावण रूपी विपक्ष 2024 में हिला भी नहीं पाएगा

पटना: भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाजपा पर किये गये हमले का जवाब देते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं को ऐसा स्वप्न दिखाया है, जो कभी पूरा नहीं होने वाला है।

सुशील मोदी ने कहा कि लालू यादव राजद कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना है। जबकि इस बात का कोई आधार नहीं है उनके पास। आज की तारीख में राजद-जदयू को बिहार में कोई पूछ भी रहा है। पता नहीं कैसे इस तरह का सपना देख लेते हैं।

ट्विटर पर खासे सक्रिय सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, लालूजी,नरेंद्र मोदी मुरई नहीं है की उखाड़ फेंक देंगे। वो अंगद हैं, जिनको रावण रूपी विपक्ष 2024 में हिला भी नहीं पाएगा।"

लालू यादव के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लेते हुए सुशील मोदी ने एक अन्य ट्वीट में जेपी का हवाला देते हुए हमला किया और कहा, "जेपी के इस संकल्प ‘भ्रष्टाचार मिटाएंगे, नया बिहार बनाएंगे’का नीतीश जी क्या हुआ ? आप तो चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू के बचाव में खड़े हो गए हैं। अपराध और भ्रष्टाचार से आपने समझौता कर लिया। किस मुंह से जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे?"

मालूम हो कि बीते दो दिनों से दिल्ली में चल रहे राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा पर हमला करते हुए लालू यादव ने कहा था कि हमने तो 2014 में ही देश को चेताया था कि अगर भाजपा की सरकार आती है तो सांप्रदायिकता तेजी से फैलेगी।

लालू यादव ने बैठक में कहा कि आज मुसलमानों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है। अगर देश को बचाना है तो हिंदू-मुस्लिम एकता पर बल देना होगा और 2024 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए सभी विपक्षी दलों को मजबूती के साथ एक मंच पर आकर मुकाबला करना होगा। 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीलालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूBihar BJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब