लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने विजय दिवस पर सरदार पटेल को याद करते हुए नेहरू को घेरा, बोले- "नेहरू की गलतियों का खामियाजा देश 70 साल से भुगत रहा है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 31, 2022 18:19 IST

सुशील मोदी ने विजय दिवस पर सरदार पटेल को याद करते हुए उनके साथी रहे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर तीखा हमला किया। इतना ही नहीं सुशील मोदी ने इस हमले में बिहार के मुख्यमंत्री और अपने पुराने साथी नीतीश कुमार को भी नहीं बख्शा।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने विजय दिवस पर सरदार पटेल के साथ और पहले पीएम नेहरू पर जमकर हमला बोलासुशील मोदी ने कहा कि नेहरू की गलतियों का खामियाजा देश बीते 70 सालों से भुगत रहा हैसुशील मोदी ने तहा कि नीतीश कुमार आज उस कांग्रेस के साथ हैं, जिसने सरदार पटेल को भुला दिया

पटना: विजय दिवस के दिन सरदार पटेल को याद करते हुए भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने उनके साथी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर जमकर हमला बोला है। सुशील मोदी ने पीएम मोदी के कथन का हवाला देते हुए देश विभाजन का ठीकरा नेहरू के सिर फोड़ा और कहा कि आज उनकी गलतियों का खामियाजा ये देश बीते 70 सालों से भुगत रहा है।

नेहरू पर हमला करने के साथ सुशील मोदी ने अपने विचारों से बिहार के मुख्यमंत्री और अपने पुराने साथी नीतीश कुमार को भी नहीं बख्शा। सुशील मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस कांग्रेस ने सरदार पटेल को भुला दिया था, आज नीतीश कुमार उसी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पर लगातार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाले सुशील मोदी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए आरोपों की छड़ी लगा दी। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, "कांग्रेस ने सरदार पटेल को भुलाया, नीतीश उसी के साथी बन गए। संगत का असर कि मुख्यमंत्री ने एकता दिवस से भी बनायी दूरी। सबसे ऊंची प्रतिमा बनवा कर पीएम मोदी ने किया लौह पुरुष का सम्मान। पटेल न होते तो हैदराबाद आज पाकिस्तान में होता।"

इसके साथ ही अगले ट्वीट में सुशील मोदी के हमले की धार सीधे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की ओर मुड़ जाती है।  सुशील मोदी ने कहा, "श्री मोदी कहा कि केवल एक रियासत कश्मीर का विलय नेहरू के हाथ में था और वह भी शांतिपूर्ण ढंग से वे नहीं करा पाये।"

वहीं अलगे ट्वीट में भाजपा सांसद मोदी ने पीएम मोदी के बयान का जिक्र करते हुए नेहरू को कश्मीर मुद्दे के लिए कटघरे में खड़ा किया और कहा, "कश्मीर पर पाकिस्तान समर्थक कबाइली हमले के समय सेना भेजने में देर करने से लेकर मामले को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने तक तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने जितनी गलतियाँ कीं, उसका खामियाजा देश 70 साल तक भुगतता रहा।"

मालूम हो कि सुशील मोदी के अलावा बीते रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक के कलबुर्गी में ठीक इसी तरह के मुद्दे पर नेहरू को घेरते हुए राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही 'भारत जोड़ो' यात्रा पर व्यंग्य किया था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर आरोप लगाया कि उनकी नीतियों के कारण देश का ‘विभाजन’ हुआ था।

सीएम चौहान ने भाजपा के पिछड़ा वर्ग रैली को संबोधित करते हुए कहा था, "राहुल गांधी पहले हमें जरा ये बताएं कि इस देश में भारत ‘तोड़ो’ किसने किया था? अगर उन्हें न पता हो तो हम बता रहे हैं किसाल 1947 में सत्ता पाने की भूख के कारण पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश का बंटवारा किया। इस देश को पहली बार बांटने वाले अगर कोई थे तो वह पंडित जवाहरलाल नेहरू थे, यह कांग्रेस थी।’’

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीSardar Patelजवाहरलाल नेहरूनीतीश कुमारकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप