लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया तेजस्वी के दबाव में काम करने का आरोप, जानें और क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2022 18:56 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी के दवाब में आकर जेट प्लेन और हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है।उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी के दवाब में आकर जेट प्लेन और हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।पीएम मोदी की बैठकों से नीतीश की दूरी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा को धोखा दिया है।

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में जेट प्लेन और हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए स्वीकृति दिये जाने के बाद से सूबे की सियासत गर्मा गई है। इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी के दवाब में आकर जेट प्लेन और हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। 

इतना ही नहीं, उन्होंने जेट प्लेन और हेलीकॉप्टर के पीछे के कई राज भी खोल दिए हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार 2024 की चुनावी तैयारी में जुटे हैं। वे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रहे हैं और इसीलिए वे जेट प्लेन खरीद रहे हैं ताकि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद इससे घूम सकें। मोदी ने कहा कि अन्य राज्यों की सरकार जेट प्लेन या हेलीकॉप्टर नहीं खरीदती है बल्कि लीज पर लेती है। 

लेकिन नीतीश कुमार करोड़ों रूपये खर्च कर प्लेन खरीदेंगे और फिर इसे मेंटेन करने में रूपये खर्च करेंगे। वहीं पीएम मोदी की बैठकों से नीतीश की दूरी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा को धोखा दिया है। इसके बाद वे नरेंद्र मोदी से आंख नहीं मिला पा रहे हैं। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार को लगता है कि मैं किस मुंह से मैं पीएम मोदी का सामना करूं, लेकिन वे कब तक बचेंगे? 

एक न एक दिन उन्हें मोदी से आंख मिलाना ही पड़ेगा। जब पीएम बिहार दौरे पर आएंगे तो उनके स्वागत के लिए नीतीश को जाना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता में बने रहने के लिए शराबबंदी, अपराध और भ्रष्टाचार से समझौता कर लिया है। उन्हें अपने तेजस्वी यादव से पूछना चाहिए कि वे मात्र 23 साल की उम्र में बिना किसी व्यवसाय या नौकरी के दिल्ली में 30 करोड़ रुपये की कीमत वाले मकान के मालिक कैसे बन गए? 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos