लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार एक ऐसी नाव पर सवार हो रहे हैं जिसमें छेद ही छेद है, बोले सुशील कुमार मोदी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 13, 2023 13:27 IST

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजस्थान में सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे हैं...जो नीतीश कुमार बिहार नहीं संभाल पा रहे, उपचुनाव नहीं जीत पा रहे, वे देश का नेतृत्व करेंगे, विपक्षी दलों को एक करेंगे, कौन उन्हें स्वीकार करेगा?

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने पटना में नीतीश कुमार पर हमला बोला।सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार एक ऐसी नाव पर सवार हो रहे हैं जिसमें छेद ही छेद है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ व्यापक विपक्षी एकजुटता सुनिश्चित करने के मकसद से बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। ऐसे में भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने पटना में नीतीश कुमार पर हमला बोला।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा, "नीतीश कुमार एक ऐसी नाव पर सवार हो रहे हैं जिसमें छेद ही छेद है। कांग्रेस एक डूबता जहाज है। राजस्थान में सचिन पायलट अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे हैं...जो नीतीश कुमार बिहार नहीं संभाल पा रहे, उपचुनाव नहीं जीत पा रहे, वे देश का नेतृत्व करेंगे, विपक्षी दलों को एक करेंगे, कौन उन्हें स्वीकार करेगा?"

बता दें कि खड़गे गांधी और केजरीवाल के साथ नीतीश कुमार ने जो मुलाकात की, उसमें तय हुआ कि अधिक से अधिक विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने के साथ साथ देश के लिए 'विपक्ष का दृष्टिकोण' सामने रखा जाएगा। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधीने नीतीश के साथ बैठक को ऐतिहासिक करार दिया। दूसरी तरफ, जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार साबित होंगे।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो