लाइव न्यूज़ :

'सुशांत सिंह का यूं चले जाना पीड़ादायक, फिल्मजगत के लिए एक बड़ा नुकसान', रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

By स्वाति सिंह | Updated: June 14, 2020 16:39 IST

अभी हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान की मौत हुई थी, उनकी मौत पर अभी सस्पेंस बना था की सुसाइड है या हत्या। इसी बीच रविवार को सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर गहरा दुख जताया है।

मुंबई:  बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है। 34 वर्षीय अभिनेता ने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आखिरी बार वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे, जो पिछले साल सितंबर में रिलीज हुई थी। इस खबर के बॉलीवुड जगत सहित पूरे देश में शोक का माहौल है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर गहरा दुख जताया है।

राजनाथ सिंह ने लिखा, 'हिंदी फ़िल्मों के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का समाचार स्तब्ध करने वाला है। उनकी अभिनय क्षमता, प्रतिभा और कौशल के लोग क़ायल था। उनका यूँ चले जाना पीड़ादायक है और यह फ़िल्मजगत के लिए एक बड़ा नुक़सान है।ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।'  वहीं, उद्धव ठाकरे ने लिखा,'सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर बेहद हैरान और दुख हुआ। भगवान उनके परिवार, प्रशंसकों और प्रियजनों को शक्ति दे।'

सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

उन्होंने लिखा, 'धुंधला अतीत आंखों के आंसू से गायब हो रहा है। पूरे न हुए सपने खुशियां और ला रहे हैं। वहीं एक जल्द बीतने वाली जिंदगी दोनों के बीच सौदेबाजी कर रही। #मां'

सुशांत सिंह ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट मदर्स डे के दिन डाला था, लेकिन उन्होंने 27 दिसंबर 2019 के बाद से फेसबुक और ट्विटर पर कोई पोस्ट नहीं डाला था।

सुशांत सिंह राजपूत का करियर

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतराजनाथ सिंहउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी