लाइव न्यूज़ :

Surkanda Devi temple: रोपवे में तकनीकी खराबी, बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय सहित 50 श्रद्धालु 25 मिनट हवा में फंसे, फोटो वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 10, 2022 19:29 IST

Surkanda Devi temple: टिहरी गढ़वाल के एसएसपी नवनीत भुल्लर सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे ट्रॉली तकनीकी खराबी के कारण 20 से 25 मिनट तक रुकी रही। सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए हैं और रोपवे अब सुचारू रूप से चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रॉली में कोई यात्री नहीं फंसा है।रोपवे ट्रॉली अचानक बीच हवा में रुक गई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जिले में स्थित इस रोपवे सेवा का उद्घाटन किया था।

देहरादूनः उत्तराखंड में मसूरी के पास स्थित सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर के रोपवे में रविवार को तकनीकी खराबी आ जाने के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक किशोर उपाध्याय सहित करीब 40 से 50 श्रद्धालु कुछ देर तक बीच हवा में फंसे रहे।

टिहरी गढ़वाल के एसएसपी नवनीत भुल्लर सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे ट्रॉली तकनीकी खराबी के कारण 20 से 25 मिनट तक रुकी रही। सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गए हैं और रोपवे अब सुचारू रूप से चल रहा है। ट्रॉली में कोई यात्री नहीं फंसा है।

टिहरी के विधायक उपाध्याय ने बताया कि मंदिर में देवी के दर्शन के बाद शाम को लौटते समय रोपवे ट्रॉली अचानक बीच हवा में रुक गई, जिससे सभी श्रद्धालुओं की सांसें अटक गईं। उन्होंने बताया कि लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद संचालनकर्ताओं ने रोपवे को ठीक किया, जिसके बाद श्रद्धालु नीचे आ पाए। रोपवे का संचालन बहाल कर दिया गया है।

हालांकि, उपाध्याय का कहना है कि इसे पूरी तरह से जांच-परख लेने के बाद ही दोबारा चलाया जाना चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं की जान जोखिम में न पड़े। करीब दो माह पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जिले में स्थित इस रोपवे सेवा का उद्घाटन किया था।

उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित यह पहली महत्वपूर्ण रोपवे परियोजना है। पांच करोड़ रुपये की लागत से बने 502 मीटर लंबे सुरकंडा रोपवे के शुरू होने से श्रद्धालु कद्दूखाल से मात्र 10 मिनट में आसानी से मां सुरकंडा देवी के मंदिर तक पहुंच जाते हैं। इससे पहले श्रद्धालुओं को डेढ़ किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती थी। 

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर