लाइव न्यूज़ :

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, पिछले दिनों कोरोना से हुए थे संक्रमित

By स्वाति सिंह | Updated: September 23, 2020 22:14 IST

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने रेल राज्य मंत्री के निधन पर गहरा शोक जताया है। सुरेश अंगड़ी कोरोना की वजह से मरने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले अशोक गस्टी की पिछले दिनों कोरोना की वजह से मौत हो गई थी।वह राज्यसभा के सांसद थे. सुरेश लोकसभा सांसद थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। अंगड़ी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुए थे।

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। अंगड़ी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुए थे। दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हुआ है। उनका दिल्ली में कल अंतिम संस्कार होगा। सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना दी थी।

रेल राज्य मंत्री एवं कर्नाटक से भाजपा सांसद सुरेश अंगड़ी का बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनका निधन आज रात लगभग आठ बजे एम्स ट्रामा सेंटर में हुआ जिसे समर्पित कोविड अस्पताल में तब्दील किया गया है।

बेलगावी से चौथी बार सांसद रहे अंगड़ी पहले केंद्रीय मंत्री हैं जिनका कोविड-19 महामारी की वजह से निधन हुआ है। इससे पूर्व कम से कम छह विधायकों और तीन सांसदों का इस बीमारी से निधन हो चुका है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी कोरोना वायरस से संक्रमित थे जिनका 31 अगस्त को निधन हो गया था। अंगडी ने 11 सितंबर को टि्वटर पर खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा की थी।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने रेल राज्य मंत्री के निधन पर गहरा शोक जताया है। सुरेश अंगड़ी कोरोना की वजह से मरने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले अशोक गस्टी की पिछले दिनों कोरोना की वजह से मौत हो गई थी। वह राज्यसभा के सांसद थे. सुरेश लोकसभा सांसद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में कहा, सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हूं। ओम शांति।

सुरेश अंगड़ी के निधन पर दुख जताते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ''कोरोना से रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी की मृत्यु के बारे में बहुत ही दुखद समाचार आ रहा है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे। कोई भी व्यक्ति कोरोना को हल्के में ना ले ...बहुत ख़तरनाक है।''

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि वह मेरे भाई जैसे थे, लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी निधन पर दुख जताया है।

केंद्र सरकार के कई मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पिछले दिनों कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके अलावा, आयुष मंत्री श्रीपद नायक, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान आदि भी कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए