लाइव न्यूज़ :

Surendra Yadav Statement: नीतीश और तेजस्वी सरकार के मंत्री सुरेन्द्र यादव के बिगड़े बोल, सेना और अग्निवीरों पर कहे अपशब्द, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 23, 2023 19:18 IST

Surendra Yadav Statement: पूर्णिया में 25 फरवरी को होने वाली महागठबंधन के महारैली को लेकर सीमांचल के जिलों में सुरेन्द्र यादव दौरा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुरेंद्र यादव ने सेना को लेकर विवादस्पद टिप्पणी की।अग्निवीर एक ऐसी योजना है, जिसमें देश की सेना कमजोर होगी।रिटायर होगा तो शादी-ब्याह के लिए लोग आयेगा।

पटनाः बिहार में मंत्रियों के द्वारा लगातार दिये जा रहे विवादास्पद बयानों से नीतीश सरकार की किरकिरी होने लगी है। राजद के मंत्री अब सेना का भी अपमान करने पर उतरे हैं। राजद के मंत्री सुरेंद्र यादव ने अब अग्निवीरों को हिजड़ा करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का नाम होगा-हिजड़ों की फौज।

नीतीश मंत्रिमंडल के सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र यादव ने कहा कि अगले साढ़े आठ साल में भारत की सेना हिजड़ों की फ़ौज हो जाएगी। वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अग्निवीर जिस किसी के दिमाग की उपज है, उसे फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। पूर्णिया में 25 फरवरी को होने वाली महागठबंधन के महारैली को लेकर सीमांचल के जिलों में सुरेन्द्र यादव दौरा कर रहे हैं।

इसी क्रम में कटिहार में तैयारी की कमान संभाले प्रभारी मंत्री सुरेंद्र यादव ने सेना को लेकर विवादस्पद टिप्पणी की। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कहा जाता है कि मोदी चाय बेचते थे। चाय बेचना अच्छी बात है, लेकिन चाय बेचते बेचते देश को बेचा जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि अग्निवीर एक ऐसी योजना है जिसमें देश की सेना कमजोर होगी।

आने वाले वर्षों में जब सेना के मौजूदा जवान सेवानिवृत हो जाएंगे तो सिर्फ अग्निवीर बनेंगे। वे 4 साल में रिटायर हो जाएंगे। एक तरह से ट्रेनिंग के पहले ही वे रिटायर हो जाएंगे। देश की सेना अगले साढ़े आठ साल में हिजड़ों की फौज साबित हो जाएगी। सुरेंद्र यादव ने कहा कि अग्निवीर वाला सब चल आयेगा, रिटायर होगा तो शादी-ब्याह के लिए लोग आयेगा। पूछेगा क्या नाम है बाबू, क्या करते हो?

जवाब मिलेगा-रिटायर फौजी हैं। उनका ब्याह होगा? लोग कहेगा कि जब रिटायर कर ही गया है तो परमानेंट न रिटायर है। कहां इसको बेटी देकर बर्बाद करेंगे। उन्होंने कहा कि बेटी का ब्याह करने के लिए आदमी भाग जायेगा। गाड़ी से आया होगा तो गाड़ी छोड़ कर भाग जायेगा।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर वाला जो प्रस्ताव लाया उसको फांसी पर चढ़ाओ। उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र यादव पहले भी अपने बयानों के कारण विवादों में रहे हैं। किसी दौर में मगध इलाके के आतंक माने जाते थे। इसतर से बिहार में राजद के मंत्री लगातार विवादास्पद बयान दे रहे हैं। इससे पहले राजद के मंत्री चंद्रशेखर और आलोक मेहता के बयानों को लेकर काफी विवाद हो चुका है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए