लाइव न्यूज़ :

सूरत अग्निकांड: कोचिंग सेंटर का संचालक गिरफ्तार, बिल्डर फरार

By भाषा | Updated: May 25, 2019 13:13 IST

शुक्रवार को कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में अधिकतर छात्रों की मौत दम घुटने से हुई है जबकि कुछ की मौत आग से बचने के लिए खिड़की से कूदने के कारण हुई। राज्य सरकार ने इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देघटना में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी हैशुक्रवार को कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में अधिकतर छात्रों की मौत दम घुटने से हुई है

सूरत में कोचिंग सेंटर में आग लगने के मामले में पुलिस ने कोचिंग सेंटर के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में 20 लोगों की जानें चली गईं थीं, जिनमें ज्यादार किशोर छात्र शामिल हैं। सूरत के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने शनिवार को बताया कि सरथाना इलाके में वाणिज्यिक तक्षशिला कॉम्पलेक्स के दो बिल्डर फरार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने कल रात तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें दो बिल्डर और कोचिंग संचालक शामिल हैं। हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।’’ आरोपी कोचिंग संचालक की पहचान भार्गव भूटानी और दोनों बिल्डरों की पहचान हर्षुल वेकारिया और जिग्नेश पालीवाल के रूप में हुई है।

शर्मा ने कहा, ‘‘हमने भूटानी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकि दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश चल रही है।’’ शुक्रवार को कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में अधिकतर छात्रों की मौत दम घुटने से हुई है जबकि कुछ की मौत आग से बचने के लिए खिड़की से कूदने के कारण हुई। राज्य सरकार ने इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। 

टॅग्स :गुजरातअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप