लाइव न्यूज़ :

सूरत अग्निकांड पर बोले पीएम मोदी- भविष्य ऐसे हादसे न हों इसके लिए आपदा प्रबंधन को मजबूत कर रही सरकार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 26, 2019 20:02 IST

पीएम ने कहा, ''सूरत में हुई आग त्रासदी ने हम सभी को दुखी कर दिया है। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। इस दुख की घड़ी में सर्वशक्तिमान उन्हें शक्ति प्रदान करे।''

Open in App
ठळक मुद्दे''2014 में आपने विदा किया, अब आपके दिये संस्कारों को आगे बढ़ा रहा हूं।''पीएम मोदी ने कहा, ''हमें इन पांच वर्षों का सदुपयोग आम आदमी के समस्याएं दूर करने के लिए करना है।''

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और उसकी अगुवाई वाले जन तांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (26 मई) को अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे। उन्होंने अहमदाबाद में जनता को संबोधित करते हुए सूरत अग्निकांड पर दुख जताया और कहा कि गुजरात सरकार आगे से इस तरह किसी भी घटना से निपटने के लिए काम कर रही है।

पीएम ने कहा, ''सूरत में हुई आग त्रासदी ने हम सभी को दुखी कर दिया है। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। इस दुख की घड़ी में सर्वशक्तिमान उन्हें शक्ति प्रदान करे।''

पीएम मोदी ने कहा कि वह गुजरात के लोगों का दर्शन करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों का आशीर्वाद हमेशा उनके लिए बहुत खास रहा है। 

पीएम मोदी ने कहा, ''मैं उस धरती पर वापस आया हूं जिसने मेरा पालन-पोषण किया। मैं एक ऐसी जगह वापस आया हूं जिसके साथ मेरा बहुत पुराना नाता है।

2014 में देश को गुजरात को जानने का मौका मिला और गुजरात का विकास मॉडल सबके सामने आया।

2014 में आपने विदा किया, अब आपके दिये संस्कारों को आगे बढ़ा रहा हूं।

छह चरणों के मतदान के बाद मैंने कहा था कि अबकी बार 300 पार, जब मैंने यह कहा था, लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया लेकिन अब नतीजे सबके सामने हैं।''

पीएम मोदी ने कहा, ''हमें इन पांच वर्षों का सदुपयोग आम आदमी के समस्याएं दूर करने के लिए करना है। 

हमें विश्व स्तर पर भारत की स्थिति को और अच्छा करना है। 

आने वाले पांच साल जन भागीदारी और जन चेतना के वर्ष होने चाहिए।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?