लाइव न्यूज़ :

सुप्रिया सुले का देवेंद्र फड़नवीस-राज ठाकरे की मुलाकात पर तंज, बोलीं- '105 विधायकों का नेता 1 विधायक वाले नेता की शरण में पहुंचा'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 15, 2022 22:02 IST

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और मनसे प्रमुख राज ठाकरे की मुलाकात पर कहा कि किसी भी सरकार की प्रतिष्ठा और उपलब्धि तो उसके काम से मिलती है। इसलिए नहीं मिलती है कि कोई किसी के घर पर जाए।

Open in App
ठळक मुद्देडिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आवास 'शिवतीर्थ' जाकर मुलाकात की सांसद सुप्रिया सुले ने देवेंद्र फड़नवीस और राज ठाकरे के बीच हुई मुलाकात पर किया व्यंग्य सुले ने कहा, 105 विधायकों वाला नेता उस नेता के घर जा रहा है, जिनके पास महज एक विधायक है

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में मेल-मिलाप और सियासत की बाजीगरी अब भी चल रही है। महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे के साथ बैठक की। इसके बैठक के बाद महाराष्ट्र की सियासत में कयासबाजी लगने लगी कि भाजपा नेता देंवेंद्र फड़नवीस नई सरकार को मजबूत बनाने के लिए राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को शिंदे सरकार में मंत्री बन सकते हैं।

यानी एक भाजपा बड़े ठाकरे को दूर रखने के लिए छोटे ठाकरे की मदद ले सकती है। इस कयासबाजी के बीत एनसीपी मुखिया शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने चुटकी ली है।

सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "किसी भी सरकार की प्रतिष्ठा और उपलब्धि तो उसके काम से मिलती है। इसलिए नहीं मिलती है कि कोई किसी के घर पर जाए। 105 विधायकों वाला नेता उस नेता के घर जा रहा है, जिनके पास महज एक विधायक है।"

इसके साथ ही सुले ने यह भी कहा, "महाराष्ट्र की सियासत में अब जो हो रहा है, उससे आम आदमी का कोई भी भला नहीं होगा। यह सरकार केवल अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए बनी है।"

मालूम हो कि आज सुबह ही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा शिंदे सरकार के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आवास 'शिवतीर्थ' पहुंचे थे। दोनों नेताओं के बीच काफी लंबी बात हुई।

हालांकि मीटिंग के बाद दोनों नेताओं और उनकी पार्टियों की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। उसके बावजूद इस मुलाकात को नई सरकार के विस्तार और शिवसेना को सूबे की सियासत में ठिकाने लगाने के क्रम में देखा जा रहा है।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस द्वारा एकनाथ शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करने के बाद पत्र भेजकर प्रशंसा की। ठाकरे ने अपनी चिट्ठी में लिखा था, "आपने डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करके दिखा दिया कि पार्टी और उसका आदेश किसी भी व्यक्ति की आकांक्षाओं से बड़ा है। आपकी पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता की तारीफ होनी चाहिए।"

इसके साथ मनसे प्रमुख ने यह भी लिखा कि आपके द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रहने के बावजूद डिप्टी सीएम का पद स्वीकारने  को सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हमेशा याद रखेंगे।"

टॅग्स :Supriya Suleदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavisमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेनाNCPMaharashtra Navnirman Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?