लाइव न्यूज़ :

अजित पवार की अपील सामने आई सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया, कहा- "उनकी सभी इच्छाएं पूरी हों"

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 22, 2023 13:30 IST

अजित पवार ने बुधवार को कहा था कि उन्हें बताया गया है कि वह विपक्ष के नेता के रूप में सख्त व्यवहार नहीं करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारी से मुक्त होने की अजित पवार की अपील पर सुप्रिया सुले ने प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि यह एक संगठनात्मक निर्णय होगा।उन्होंने कहा कि एक बहन होने के नाते मेरी इच्छा है कि मेरे भाई की सभी इच्छाएं पूरी हों।

मुंबई: विपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारी से मुक्त होने की अजित पवार की अपील पर पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह एक संगठनात्मक निर्णय होगा। पवार ने बुधवार को पार्टी नेतृत्व से अपील की थी कि उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए और पार्टी संगठन में कोई भूमिका सौंपी जाए।

वहीं, इस मुद्दे पर गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा, "मेरी इच्छा है कि अजित दादा की इच्छा पूरी हो, दादा को संगठन में मौका देना है या नहीं यह संगठनात्मक निर्णय है। मुझे बहुत खुशी है कि दादा भी संगठन में काम करना चाहते हैं...इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। एक बहन होने के नाते मेरी इच्छा है कि मेरे भाई की सभी इच्छाएं पूरी हों।"

अजित पवार ने बुधवार को कहा था कि उन्हें बताया गया है कि वह विपक्ष के नेता के रूप में सख्त व्यवहार नहीं करते हैं। उन्होंने कहा था, "मुझे विपक्ष के नेता के रूप में काम करने में कभी दिलचस्पी नहीं थी लेकिन पार्टी विधायकों की मांग पर मैंने यह भूमिका स्वीकार कर ली। पार्टी संगठन में मुझे कोई भी पद दीजिए, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसके साथ पूरा न्याय करूंगा।"

10 जून को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले और पार्टी के वरिष्ठ प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया था। शीर्ष पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में देखे जा रहे अजित पवार ने बाद में नवनिर्वाचित नेताओं को बधाई दी थी।

टॅग्स :Supriya SuleAjit Pawarशरद पवारSharad Pawar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप