लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले SIR पर सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को बड़ी चेतावनी, कहा- 'अगर हमें कार्यप्रणाली में कोई अवैधता मिली तो...'

By रुस्तम राणा | Updated: September 15, 2025 15:49 IST

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसे कोई अवैधता मिली तो वह पूरी चुनावी प्रक्रिया रद्द कर देगी। 

Open in App

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग (ईसीआई) की खिंचाई की। शीर्ष अदालत ने कहा कि अगर उसे कोई अवैधता मिली तो वह पूरी चुनावी प्रक्रिया रद्द कर देगी। 

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने बिहार में एसआईआर को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए ये टिप्पणियां कीं। शीर्ष अदालत ने कहा, "अगर हमें बिहार एसआईआर के किसी भी चरण में चुनाव आयोग द्वारा अपनाई गई कार्यप्रणाली में कोई अवैधता मिली, तो पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी जाएगी।"

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि चुनाव निकाय एक संवैधानिक प्राधिकारी होने के नाते एसआईआर के दौरान कानून का पालन कर रहा था। पीठ ने कहा, ‘‘बिहार एसआईआर में हमारा फैसला अखिल भारतीय एसआईआर पर लागू होगा।’’ पीठ ने स्पष्ट किया कि वह चुनाव आयोग को देश भर में मतदाता सूची में संशोधन के लिए इसी तरह की प्रक्रिया करने से नहीं रोक सकती।

हालांकि, पीठ ने बिहार एसआईआर अभ्यास के खिलाफ याचिकाकर्ताओं को 7 अक्टूबर को अखिल भारतीय एसआईआर पर भी बहस करने की अनुमति दी। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने 8 सितंबर के शीर्ष अदालत के आदेश को वापस लेने की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें चुनाव आयोग को बिहार एसआईआर में 12वें निर्धारित दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड को शामिल करने का निर्देश दिया गया था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टचुनाव आयोगबिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत