लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट 8 मई को करेगा सुनवाई, चुनाव आयोग ने दी थी क्लीन चिट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2019 11:27 IST

पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी नेताओं के भाषणों में लगातार भारतीय सेनाओं के जिक्र को लेकर कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने पीएम मोदी के खिलाफ पांच शिकायतों पर फैसला लेते हुए सभी मामलों में उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।कांग्रेस ने याचिका में चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट आठ मई को सुनवाई करेगा। कांग्रेस ने पीएम मोदी और अमित शाह के हेट स्पीच मामले में चुनाव आयोग द्वारा मिले क्लीन चिट को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसपर सुप्रीम कोर्ट अब आठ मई को सुनवाई करेगा।  

कांग्रेस ने याचिका में चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि चुनाव आयोग बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी और कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को निर्देश जारी किए जाए। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुआई वाली बेंच ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा दायर याचिका पर संज्ञान लिया।

सुष्मिता देव ने पीएम मोदी और अमित शाह पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग को सुनवाई का निर्देश देने की अर्जी दी थी। सुष्मिता देव के मुताबिक पीएम मोदी और अमित शाह अपने चुनावी भाषणों में लगातार हेट स्पीच का सहारा ले रहे हैं। 

चुनाव आयोग ने पीएम मोदी के खिलाफ पांच शिकायतों पर फैसला लेते हुए सभी मामलों में उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी नेताओं के भाषणों में लगातार भारतीय सेनाओं के जिक्र को लेकर कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टलोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील