लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार रोधी कानून के प्रावधान की वैधता की जांच करेगी शीर्ष अदालत

By भाषा | Updated: July 5, 2019 05:56 IST

अधिवक्ता शिवाशीष मिश्रा ने पीठ से कहा कि उन्होंने विस्तृत शोध किया है लेकिन उन्हें लोक सेवक द्वारा आपराधिक कदाचार से निपटने वाली धारा 13 की व्याख्या पर एक भी फैसला नहीं मिला।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार रोधी कानून के उस प्रावधान की वैधता की जांच करने का फैसला किया, जिसमें निजी लोगों को लोक सेवकों के साथ आरोपी बनाया जा रहा है। शीर्ष अदालत भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 की जांच करेगी क्योंकि सवाल उठ रहे हैं कि यह प्रावधान ऐसे आरोपियों के खिलाफ नहीं लगाया जा सकता जो लोकसेवक नहीं हैं।

जब प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ को यह विश्वास हो गया कि शीर्ष अदालत ने इस विषय पर अब तक कोई फैसला नहीं सुनाया है तो पीठ ने इस विषय पर गौर करने पर सहमति जताई।

इस मामले में पेश अधिवक्ता शिवाशीष मिश्रा ने पीठ से कहा कि उन्होंने विस्तृत शोध किया है लेकिन उन्हें लोक सेवक द्वारा आपराधिक कदाचार से निपटने वाली धारा 13 की व्याख्या पर एक भी फैसला नहीं मिला। वह एक महिला की ओर से पेश हुए थे जिसे ओडिशा पुलिस ने उसके पति के साथ प्राथमिकी में नामजद किया था।

वकील ने कहा कि कानून की धारा 13 (1) (ई) के तहत महिला को नामजद कैसे किया जा सकता है। महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है और उसने भादंसं के तहत अपराध के लिए उकसाने तथा उसके खिलाफ इस कानून का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। उसके पति के खिलाफ यह मामला कथित रूप से आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक धन अर्जित करने से जुड़ा है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप