लाइव न्यूज़ :

AIADMK के अंतरिम जनरल सेकेट्री बने रहेंगे पलानीस्वामी, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर, EPS गुटों ने मुख्यालय पर मनाया जश्न, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2023 12:50 IST

अन्नाद्रमुक की 11 जुलाई 2022 को आम परिषद की बैठक में पलानीस्वामी को नेता चुना गया था जबकि उनके विरोधी ओ. पनीरसेल्वम तथा कुछ सहायकों को निष्कासित कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।मद्रास होईकोर्ट ने ई. पलानीस्वामी को अन्नाद्रमुक का अंतरिम महासचिव बने रहने का फैसला सुनाया था।शीर्ष न्यायालय ने पलानीस्वामी के खिलाफ ओ. पनीरसेल्वम द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया।

नयी दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार बीते साल 11 जुलाई को हुई अन्नाद्रमुक (AIADMK) जनरल काउंसिल की बैठक को वैध मानते हुए ई. पलानीस्वामी को पार्टी का अंतरिम सचिव बनाए रखने के फैसल को बरकरा रखा है। न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय ने 12 जनवरी को मामले पर आदेश सुरक्षित रखा था। शीर्ष न्यायालय ने ओ. पनीरसेल्वम द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया। 

अन्नाद्रमुक की 11 जुलाई 2022 को आम परिषद की बैठक में पलानीस्वामी को नेता चुना गया था जबकि उनके विरोधी ओ. पनीरसेल्वम तथा कुछ सहायकों को निष्कासित कर दिया गया था। सेलम के प्रभावशाली नेता पलानीस्वामी के समर्थकों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।

अन्नाद्रमुक के मुख्यालय एमजीआर मालीगई में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच पलानीस्वामी के समर्थकों ने पटाखे जलाए और पार्टी के अंतरिम महासचिव की तस्वीर पर दूध चढ़ाया। अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डी जयकुमार ने महाभारत के संदर्भ में कहा कि ‘पांडवों’ और ‘कौरवों’ के बीच लड़ाई में पांडवों की जीत हुई।

डी जयकुमार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक भी बताया। पनीरसेल्वम के राजनीतिक भविष्य के बारे में पूछे जाने पर जयकुमार ने ‘शून्य’ का इशारा किया। 

 11 जुलाई 2022 में AIADMK जनरल काउंसिल की बैठक हुई थी। बैठक में ई. पलानीस्वामी को पार्टी का अंतरिम महासचिव नियुक्त किया था। इस दौरान कॉर्डिनेटर और को-ऑर्डिनेटर पदों को रद्द कर दिया गया था।  कॉर्डिनेटर का पद ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) के पास था।

टॅग्स :AIADMKsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतTamil Nadu Elections: अन्नामलाई BJP-AIADMK के बीच सीटों के बँटवारे से नाराज़, विरोध में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं चुनाव

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम