लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने कमलेश तिवारी हत्या मामले की सुनवाई प्रयागराज स्थानांतरित की

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या का मामला लखनऊ से प्रयागराज स्थानांतरित करने का शुक्रवार को आदेश दिया।

न्यायमूर्ति एस. के. कौल ने अशफाक हुसैन और अन्य आरोपियों की याचिका पर यह आदेश जारी किया, जिन्होंने लखनऊ से मामले को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था।

वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा, अधिवक्ता सोमेश चंद्र झा के साथ आरोपियों की ओर से अदालत में पेश हुई और मामले की सुनवाई दिल्ली स्थानांतरित करने के प्रति न्यायालय के इच्छुक नहीं होने के बाद इसे प्रयागराज स्थानांतरित किये जाने का प्रस्ताव दिया।

शीर्ष न्यायालय ने 2020 में उत्तर प्रदेश सरकार को एक नोटिस जारी कर इस संबंध में उससे जवाब मांगा था।

आरोपियों की ओर से पेश हुए वकीलों ने सुनवाई को लखनऊ से दिल्ली स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था और इसके पीछे उनकी जान को खतरा होने का तर्क दिया था।

लखनऊ पुलिस ने मामले में दिसंबर में 13 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

पुलिस ने बताया था कि दो मुख्य आरोपी, अशफाक और मोइनुद्दीन पर हत्या के आरोप हैं, जबकि 11 अन्य पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप हैं, जिनमें आरोपी को आश्रय देने, धोखाधड़ी, बेईमानी और आपराधिक साजिश शामिल हैं।

आरोप पत्र के मुताबिक आरोपियों ने कमलेश तिवारी की हत्या करने की साजिश रची थी, जिन्होंने 2015 में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए