शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में रविवार 11.30 बजे सुनवाई, राज्यपाल के निर्णय को मिली है चुनौती
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 22:16 IST2019-11-23T22:16:25+5:302019-11-23T22:16:25+5:30
उच्चतम न्यायालय रविवार को शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल के उस निर्णय को चुनौती दी गयी थी जिसके तहत उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में रविवार 11.30 बजे सुनवाई, राज्यपाल के निर्णय को मिली है चुनौती
उच्चतम न्यायालय रविवार को शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल के उस निर्णय को चुनौती दी गयी थी जिसके तहत उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।
देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने की महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की ‘‘मनमानी और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई/फैसले’’ के खिलाफ शिवसेना ने शनिवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। शिवसेना के एक पदाधिकारी ने यहां कहा कि पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय में राज्यपाल के खिलाफ एक रिट याचिका दायर की है।
Supreme Court to hear on tomorrow at 11.30 am the joint plea of Shiv Sena, Nationalist Congress Party and Indian National Congress against the decision of Maharashtra Governor inviting Devendra Fadnavis to form the government on November 23. pic.twitter.com/Be4lMgmSNH
— ANI (@ANI) November 23, 2019
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम के तहत देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने को लेकर शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया कि ''गैरकानूनी ढंग '' से बनी सरकार बहुत जल्द गिर जाएगी। उन्होंने एक बयान में कहा, '' महाराष्ट्र में गैरकानूनी ढंग से बनी भाजपा सरकार को बहुत जल्द ही रुसवाई के साथ हटना पड़ेगा। "
वेणुगोपाल ने कहा, '' सुबह से चल रहे घटनाक्रम इसका संकेत देते हैं कि भाजपा को राजनीतिक खरीद-फरोख्त के लिए जल्द ही बड़ा झटका लगेगा। उन्होंने सत्ता की लालसा में जिस राजनीतिक अनैतिकता का परिचय दिया है वो निंदनीय है। कांग्रेस इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।''
उन्होंने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे और उन्हें पद से हटना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और राकांपा के विधायक एकजुट हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।