लाइव न्यूज़ :

AAP विधायक की अयोग्यता नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

By भाषा | Updated: June 27, 2019 12:29 IST

लोक सभा चुनावों से पहले सहरावत के कथित रूप से भाजपा में शामिल होने के कारण विधान सभा सचिवालय ने उन्हें यह नोटिस दिया है।

Open in App

आम आदमी पार्टी (आप) के विद्रोही विधायक देवेन्दर सहरावत को दल बदल कानून के तहत विधान सभा सचिवालय से मिले नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका पर उच्चतम न्यायालय शुक्रवार को सुनवाई करेगा। लोक सभा चुनावों से पहले सहरावत के कथित रूप से भाजपा में शामिल होने के कारण विधान सभा सचिवालय ने उन्हें यह नोटिस दिया है।इस विधायक का दावा है कि उसने अभी तक भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण नहीं की है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी आर गवई की अवकाश पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सोली सोराबजी ने बृहस्पतिवार को देवेन्दर सहरावत की याचिका का उल्लेख किया।पीठ ने कहा कि याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की जायेगी। पीठ ने सोराबजी से कहा कि याचिका की प्रति दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी सहित सभी पक्षकारों को दी जाये। आप ने दल बदल कानून के तहत देवेन्दर सहरावत और अनिल बाजपेयी को अयोग्य घोषित करने के लिये याचिका दायर की थी।याचिका में कहा गया था कि ये दोनों सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। इसके बाद विधान सभा सचिवालय ने सहरावत के अलावा आप के एक अन्य विद्रोही विधायक अनिल बाजपेयी को भी नोटिस जारी किया है।बिजवासन सीट से निर्वाचित सहरावत और गांधी नगर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बाजपेयी को विधान सभा अध्यक्ष ने अपना जवाब दाखिल करने के लिये एक सप्ताह का वक्त दिया है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन