लाइव न्यूज़ :

10 मई को अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 9, 2019 21:04 IST

सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अयोध्या विवाद को लेकर गठित शीर्ष अदालत के पूर्व जज जस्टिस एफएम आई कलीफुल्ला की अध्यक्षता वाली मध्यस्था पैनल के रिपोर्ट पर सुनवाई करेगा। सूत्रों के मुताबिक, पैनल ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अयोध्या विवाद को लेकर गठित शीर्ष अदालत के पूर्व जज जस्टिस एफएम आई कलीफुल्ला की अध्यक्षता वाली मध्यस्था पैनल के रिपोर्ट पर सुनवाई करेगा।सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबिक पांच सदस्यीय संविधान पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी। 

सुप्रीम कोर्ट अयोध्या के राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबिक चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस धनन्जय वाई चन्द्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी। 

सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अयोध्या विवाद को लेकर गठित शीर्ष अदालत के पूर्व जज जस्टिस एफएम आई कलीफुल्ला की अध्यक्षता वाली मध्यस्था पैनल के रिपोर्ट पर सुनवाई करेगा। सूत्रों के मुताबिक, पैनल ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है।

गत आठ मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल को आठ हफ्ते में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था। इस विवाद के सर्वमान्य समाधान की संभावना तलाशने के लिये सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एफ एम कलीफुल्ला की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय मध्यस्थता समिति के गठन के छह मार्च के आदेश के बाद पहली बार इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी। 

इस समिति के अन्य सदस्यों में आध्यत्मिक गुरु और आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम पांचू शामिल थे। शीर्ष अदालत ने मध्यस्थता के लिये गठित इस समिति को बंद कमरे में अपनी कार्यवाही करने और इसे आठ हफ्ते में पूरा करने का निर्देश दिया था।

टॅग्स :राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलासुप्रीम कोर्टइंडियाउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी