लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से 4 लाख करोड़ रुपये की AGR मांग पर उठाए सवाल, कहा- दूरसंचार विभाग की मांग पूरी तरह से अनुचित

By सुमित राय | Updated: June 11, 2020 15:15 IST

टेलिकॉम के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) मामले की सुनवाई की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को हुई, जिसमें तीन जजों की बेंच ने सार्वजनिक उपक्रमों से एजीआर मांग पर सवाल उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने सरकारी टेलीकॉम कंपनियों से चार लाख करोड़ रुपये की एजीआर मांग को अनुचित बताया है।कोर्ट ने दूरसंचार विभाग से कहा कि एजीआर मामले में उसके फैसले की गलत व्याख्या की गई है।अदालत ने कहा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से एजीआर की बकाया राशि की मांग वापस लेने पर विचार करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने गुरुवार को टेलिकॉम के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) मामले की सुनवाई की और सार्वजनिक उपक्रमों से दूरसंचार विभाग की एजीआर मांग पर सवाल उठाया। कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से एजीआर बकाए के रूप में चार लाख करोड़ रुपये की दूरसंचार विभाग की मांग पूरी तरह से अनुचित है।

जस्टिस अरुण मिश्रा, एस अब्दुल नाजीर और एमआर शाह ने दूरसंचार विभाग से कहा कि एजीआर मामले में उसके फैसले की गलत व्याख्या की गई है क्योंकि उसने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के मामले पर विचार नहीं किया था। दूरसंचार विभाग को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से एजीआर की बकाया राशि की मांग वापस लेने पर विचार करना होगा।

इस पर दूरसंचार विभाग ने न्यायालय से कहा कि वह एक हलफनामा दाखिल कर स्पष्ट करेगा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से एजीआर की मांग क्यों की गई है। इसके साथ ही AGR मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि टेलीकॉम कंपनियों को हलफनामा दाखिल करना होगा कि वे बकाया राशि का भुगतान कैसे करेंगे।

क्या है एजीआर और क्या है इसको लेकर विवाद?

एजीआर दूरसंचार विभाग की ओर से टेलीकॉम कंपनियों से लिया जाने वाला स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज और लाइसेंसिंग फीस है। स्पेक्ट्रम यूसेज चार्ज कुल लाभ का 3 से 5 फीसदी के बीच और लाइसेंसिंग फीस 8 फीसदी होती है।

दूरसंचार विभाग एजीआर का कैलकुलेशन पूर्ण आय पर मानता है और इसी को लेकर विवाद है। इसके हिसाब से टेलीकॉम कंपनियों के एजीआर में कंपनी के लाभ के साथ-साथ संपत्तियों की बिक्री पर कमाए लाभ और डिपॉजिट इंटरेस्ट को भी शामिल किया जाता है। लेकिन, वही टेलीकॉम कंपनियां सिर्फ सेवाओं पर होने वाली आमदनी को एजीआर का हिस्सा मानना चाहती हैं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए